Google Analytics Meta Pixel 23 जुलाई: आज का राशिफल - Ekhabri.com

23 जुलाई: आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में अपने सहयोगियो से सतर्क रहना होगा। किसी भी सलाह पर अमल नहीं करना होगा, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था, तो उसके वापस मिलने से आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी को आज कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष राशि ; आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिजनों की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करेंगे, इसके लिए आपको प्रशंसा मिलेगी। भविष्य में आपको इसका लाभ अवश्य मिलेगा। आज किसी नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा, जिसके कारण परिवारिक रिश्तों मे मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से किसी भी बात को नहीं छुपाना है, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। बिजनेस करने वाले किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और जी जान लगा देंगे, जिसके कारण आप उसमें सफलता की सिढ़ी चढ़ेंगे और उसका लाभ अवश्य पाएंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, जिसके कारण किसी पार्टी को आयोजन भी हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके ऊपर किसी काम का बोझ आ सकता है, जिसके कारण आपको कुछ तनाव होगा, लेकिन सायंकाल तक वह किसी बुजुर्ग की मदद से समाप्त होगा, जिससे आपको आर्थिक मदद भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा नहीं करना है, नहीं तो उनको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशियां लेकर आएगा। आज आपकी यदि संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह भी किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका धन कहीं उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी सामान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने मित्र की लिए मदद के लिए भी आगे आएंगे। सायंकाल का समय आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको आपके ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपनी मेहनत व लगन से सायंकाल तक आप अपने उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति न होने से आज परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके चारों ओर का माहौल कुछ अजीब सा रहेगा। आप आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता तो मिलेगी, लेकिन उससे विलंब अवश्य होगा, जिसके कारण आपका मन विचलित होगा, लेकिन सफलता मिलने पर मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने भाई से अपने बिजनेस के लिए सलाह ले सकते हैं, जिसमें आपको कुछ धन की आवश्यकता भी होगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आप कुछ परेशानियों से घिरे नजर आएंगे। आज आपको अपने हर कार्य को पूरा करने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ेगी, जिसके कारण आपके कुछ निराशा भी हाथ लग सकती है, लेकिन आप हार नहीं मानेंगे और आगे बढ़ेंगे। यदि आपकी माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ भी अधिक होगी। यदि आज किसी के साथ लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में किसी भी कार्य को सोच विचार कर करें और यदि कहीं निवेश करें, तो अपने माता-पिता से सलाह अवश्य लें, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आपको कोई भी नया कार्य करने से रोकना होगा क्योंकि उसके लिए आज दिन उत्तम नहीं है। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मकर राशि : आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय ध्यान में रखकर ही वह कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप के ऊपर आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है। यदि आप कही संबंधी व्यापार करते हैं, तो आज उसमें आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य से कार्य करने का होगा। आज आप जिस कार्य को धैर्य से करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त अवश्य करेंगे। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई डील फाइनल करनी है, तो आप अपने दिल और दिमाग दोनों से सोच कर के फैसला लें। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के यहां जाने का प्लान बना सकते है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रहेगा। आज आपको अपने आलस्य के कारण अपने धन लाभ के अफसरों को भी नहीं पहचान पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मकान की खरीदारी करने से पहले अपने परिजनों से राय जरूर ले अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको कोई नया ऑर्डर या कंस्ट्रक्शन मिलने की संभावना है। शत्रु आज प्रबल नजर आएंगे। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *