Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने समय और धन दोनों को ध्यान में रखकर कामों को करें, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आप विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ जाएगी।

 

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें। संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपको काफी सारी मुश्किलों से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचें। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। आपका कोई मित्र आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जनकल्याण के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपनी सेहत में लापरवाही करेंगे, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी नई नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। मित्रों का साथ आप पर बना रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील को फाइनल करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की आवश्यकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपने कोई कोई बात छुपा रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपने बिजनेस से संबंधित कामों को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी अजनबी से काम को लेकर कोई सलाह लेने से बचें। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी डाल सकते हैं। आपको मन मुताबिक काम न मिलने से भी मन परेशान रहेगा। आपकी संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता दिख रहा है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने जीवन में पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देनी होगी। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने धन को लेकर किसी योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।  राजनीति में आपकी अच्छी पकड़ रहेगी। आपके सहयोगी भी कामों में पूरा साथ देंगे। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि नाराज चल थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों को पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका जल्दबाजी के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने साथी  से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती रहेगी। आपको बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आर्थिक मामलों को ध्यान देकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। माता-पिता आपके काम में पूरा साथ देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपना एक लक्ष्य लेकर चलेंगे, तो ही आप अपने कामों को समय से पूरा कर सकेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को भी आप नियंत्रण में करने की कोशिश करेगे, तभी आप भविष्य को लेकर कुछ धन संचय कर पाएंगे। आप बड़ों की बातों को पूरा महत्व देंगे और बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला आप थोड़ी समझदारी दिखाते हुए लें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *