Google Analytics Meta Pixel 1700 रुपये की शराब खरीदने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.6 लाख - Ekhabri.com

1700 रुपये की शराब खरीदने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.6 लाख

मुंबई। देशभर में साइबर क्राइम लगातार जारी है। पिछले दिनों मुंबई में एक 29 साल की महिला ने ऑनलाइन शराब खरीदने के चक्कर में 1.6 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर क्राइम को अंजाम देने वालों ने खुद को शराब की दुकान का स्टाफ बताया था। मलाड पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाने वाली महिला ने बताया कि उन्होंने 14 जुलाई को शाम 7 बजे एक लोकल स्टोर से शराब का ऑर्डर देने का फैसला किया। इसी दौरान स्टोर के एक कथित स्टाफ ने उन्हें 1.6 लाख रुपये का चूना लगा दिया। हैरानी की बात ये है कि दो बार उन्हें पैसे ट्रांसफर करने के लिए फंसाया गया।
ऐसे फंसाया महिला को
पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने कहा , मेरे पति ने मुझे चिंचोली वाइन शॉप से शराब ऑर्डर करने के लिए कहा। मैंने गूगल पर इसका नंबर सर्च किया और कॉल किया। एक जालसाज ने शराब की दुकान का कर्मचारी बनकर मुझसे 1,700 रुपये देने को कहा। मैंने पैसे का भुगतान किया, लेकिन उसने मुझे व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए कहा, जिसमें कहा गया था कि ये जीएसटी भुगतान के लिए जरूरी है। मैंने कोड स्कैन किया और मेरे खाते से 19,860 रुपये कट गए।
दो बार पैसे काटे
रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला ने जालसाज को इसके बारे में बताया तो उसने कहा कि ये गलती से हुआ। इसके बाद उसने दूसरा क्यूआर कोड भेज दिया। महिला ने स्कैन किया तो उसके खाते में 10 रुपये जमा हो गए। इसके बाद जालसाज ने दूसरा क्यूआर कोड भेजा। इस बार जब उसने स्कैन किया तो उसके खाते से 81,200 रुपये कट गए।
क्यूआर कोड के जरिए ठगी
पुलिस ने कहा कि जब महिला ने फिर से नंबर पर कॉल की तो जालसाज ने ये कहते हुए माफी मांगी कि उसके खाते में कुछ तकनीकी समस्या है और पैसे वापस करने के लिए दूसरा फोन नंबर और बैंक खाता मांगा। उसने अपने पति का नंबर दिया और उन्हें दूसरा क्यूआर कोड मिला। जब उसने इसे स्कैन किया, तो खाते से 79,460 रुपये और निकाल लिए गए।
दुकान पर ठगी का पता चला
पुलिस के मुताबिक महिला ने फिर से नंबर पर कॉल किया और जालसाज ने कहा कि वो शराब पहुंचाने उनके घर जा रहा है और मामले को सुलझा लेंगे. हालांकि जब कुछ देर बाद तक कोई नहीं आया तो पति पत्नी शराब की दुकान पर गए। वहां इन्हें पता चला कि वो एक साइबर जालसाज के चक्कर में फंस गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...