कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये और कंटेनर की कीमत करीब 50 लाख बताई गई है। आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। पुलिस जांच जारी है।









