Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी - Ekhabri.com

कही-सुनी

हास्य रस में बुनी हुई एक हल्की -फुल्की अन्दाज में- जो राजनीति, अफसर साहब के आसपास की गलियों से होते हुए पाठकों तक पहुचीं।

रवि भोई (प्रबंध संपादक समवेत सृजन एवं स्वतंत्र पत्रकार)

मरवाही का दंगल

उपचुनाव की घोषणा से पहले मरवाही में जीत के लिए जिस तरह कांग्रेस, भाजपा और जोगी कांग्रेस की तैयारी चल रही है , उससे तो साफ लग रहा है कि मरवाही का दंगल बड़ा रोचक और संघर्षपूर्ण होने वाला है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विकास की गंगा बहाने में लग गई है। जिला के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत बनाने और कई निर्माण कार्यों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इस सीट को जिताने की जिम्मेदारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपी है। कहते है कांग्रेस ने यह सीट हर हाल में जीतने का लक्ष्य रखा है। कुछ नेता तो एक लाख वोटों से जीतने का दावा कर रहे हैं। यह अलग बात है कि 2018 के चुनाव में जब प्रदेश में कांग्रेस की लहर थी और उसे 68 सीटों पर जीत हासिल हुई, तब मरवाही में वह तीसरे स्थान पर रही। कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़े स्व. अजीत जोगी यहाँ अपने बूते 46 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। अब उनके निधन से रिक्त सीट पर चुनाव में सहानुभूति की लहर चलती है या विकास की गंगा बहती है। इसका इंतजार लोगों को है।

समय से पहले प्रमोशन की परंपरा

छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों को समय से पहले प्रमोशन देने की परंपरा बन गई है। पिछली सरकार ने गणेश शंकर मिश्रा को रिटायमेंट के पहले प्रमोशन देने के लिए 1994 बैच के आईएएस अफसरों को समय से पहले प्रमुख सचिव बना दिया था। नियमानुसार 25 साल की सेवा के बाद आईएएस प्रमुख सचिव के हकदार और 30 साल की सेवा के बाद अपर मुख्य सचिव के पात्र होते हैं। कांग्रेस सरकार ने आईएएस रेणु पिल्लै को 29 साल की सेवा और सुब्रत साहू को 28 साल की सेवा में ही अपर मुख्य सचिव के तौर पर प्रमोट कर दिया। 1997 बैच के आईएएस सुबोध सिंह, निहारिका बारीक और एम. गीता प्रमुख सचिव बनने की कतार में है। इनकी सेवा अभी 23 साल ही हुई है। पिछला अनुभव को देखते हुए कहा जा रहा है कि 1997 बैच को भी समय से पहले प्रमोशन दे दिया जायेगा। सुबोध सिंह केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति में चले गए हैं।

निगम-मंडल की दूसरी सूची अटकी

ऐसा लग रहा था कि निगम-मंडल में कांग्रेस नेताओं की नियुक्ति की दूसरी सूची अगस्त के पहले हफ्ते में ही जारी हो जाएगी। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव पी एल पुनिया की मौजूदगी में बैठक भी हो गई। कहते हैं नेताओं में नामों को लेकर आम सहमति न होने से मामला लटक गया है। चर्चा है कि कांग्रेस के एक नेता अधिक से अधिक अपने समर्थकों को पद दिलवाना चाहते थे, इसको लेकर भी नेताओं में खींचतान की खबर है। कुछ लोगों का कहना है दूसरी सूची कहीं मरवाही उपचुनाव तक न खींच जाय।

किसान और जल आयोग की खबर

कहते हैं कांग्रेस सरकार पार्टी के दो वरिष्ठ विधायकों को खुश करने के लिए दो आयोग बनाने पर विचार कर रही है। इसमें एक किसानों से जुड़ा और दूसरा सिंचाई से संबंधित हो सकता है। वैसे खबर है कि सरकार सहकारी व मंडी समितियों से लेकर गौठान समितियों में अपने कार्यकर्ताओं के लिए जगह की व्यवस्था में जुटी है और भाजपा सरकार में अस्तित्वहीन कर दी गई समितियों को जिन्दा करने की सोच रही है।

पद के लिए पांव पर

निगम-मंडल में पदाधिकारी बनने के लिए कांग्रेस के छोटे-बड़े नेता सभी उतावले हैं। मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। कहते हैं निगम-मंडल में पदाधिकारी बनने की इच्छुक कांग्रेस की एक महिला नेता पार्टी के एक बड़े नेता के दरबार में सुबह-सुबह पहुंच गई और बड़े नेताजी जैसे ही बाहर निकले उनके पांव पर गिर गई । कोरोना काल में जब सामाजिक दूरी को बल दिया जा रहा है ऐसे में पांव पकड़ लेने से नेताजी घबरा गए और उन्होंने महिला कार्यकर्त्ता को आश्वासन देकर पिंड छुड़ाया, फिर राहत की साँस ली।

सीडी कांड और सीबीआई

छत्तीसगढ़ में सीबीआई प्रतिबंधित है और राज्य की चर्चित सीडी कांड की जाँच सीबीआई के पास है। सीबीआई इसकी जाँच दिल्ली ट्रांसफर के लिए सुप्रीम कोर्ट गई है। सुप्रीम कोर्ट में सात अगस्त को सुनवाई थी। अब 25 अगस्त को पेशी है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ सबकी निगाहें हैं।

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)Share The News

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *