Google Analytics Meta Pixel कलिंगा विश्वविद्यालय ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित ‘‘प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2022’’ का आयोजन - Ekhabri.com

कलिंगा विश्वविद्यालय ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित ‘‘प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2022’’ का आयोजन

नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय पिछले 8 सालों से मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं सम्मानित करता आया है। इस तारतम्य में इस वर्ष भी कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2022’’ का आयोजन 23 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघुवनोपज संघ के डीजीएम मनिवसगन एस, विशिष्ठ अतिथि अभनपुर के बीईओ माइकल मिंज ,मोटिवेशनल स्पीकर तथा पर माइंड मेमोरी ट्रेनर अवधेश पटेल और गेस्ट स्पीकर कॉर्पाेरेट ट्रेनर कोच राजकुमारी राघवानी को आमंत्रित किया गया था ।

कार्यक्रम की शुरुआत में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ संदीप गांधी ने सभी टॉपर छात्रों का स्वागत किया, साथ ही कलिंगा विश्वविद्यालय के बारे में अवगत कराया। कुलसचिव डॉ संदीप गांधी ने बताया कि कलिंगा विश्वविद्यालय ने 2013 में अपने पहली शिक्षण सत्र की शुरुआत की थी। बहुत ही कम समय में कलिंगा विश्वविद्यालय ने, राज्य के निजी विश्वविद्यालयो में नंबर एक पायदान पर अपना स्थान बनाया । यही नहीं एनआईआरएफ -2022 की रैंकिंग में कलिंगा विश्विद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य का एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जिसे उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच 101-150 की सूची में शामिल किया गया है । ‘‘प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2022’’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के 12वीं कक्षा में पास होने वाले मेधावी छात्रों की सूची में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले 22 छात्रों को सम्मानित किया गया ।



छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 वीं कक्षा में कुंती साव ने 98.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप कर राज्य का नाम रौशन किया । कलिंगा विश्वविद्यालय ने कुंती को 15 हजार की राशी के साथ कलिंगा
विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के तहत ट्यूशन शुल्क में 100ः छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की है, साथ ही कुंती को सर्टिफिकेट भी दिया गया। वहीं 96.40 फीसदी अंको के साथ दूसरे नंबर पर रहीं खुश्बू वाधवानी को 12 हजार की राशी के साथ कलिंगा विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के तहत ट्यूशन शुल्क में 100ः छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की गई साथ ही सर्टिफिकेट भी दिया गया । 95.80 फीसदी अंकों के साथ रेनुका चंद्रा ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जिन्हे कलिंगा विश्वविद्यालय ने 10 हजार की राशी के साथ कलिंगा विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के तहत ट्यूशन शुल्क में 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की है साथ ही सर्टिफिकेट भी दिया गया । कलिंगा विश्वविद्यालय ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए टॉप 10 आने वाले छात्रों को 5 हजार की राशी के साथ कलिंगा विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के तहत ट्यूशन शुल्क में 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की है, साथ ही सभी छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिया गया । टॉप 10 में 22 छात्रों को शामिल किया गया था ।

इस दौरान मुख्य अतिथियों ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया । मोटीवेशनल स्पीकर अवधेश पटेल ने छात्रों को सबकॉन्सियस मेमोरी को कैसे बढ़ाया जाए इसके कई टिप्स दिए। सभी छात्रों से दो दो अंक प्राप्त कर उन्हें एक साथ वाइट बोर्ड में लिखा, जो लगभग 40 अंक थे, उन्होंने अपनी मेमोरी पावर की क्षमता को दर्शाते हुए बगैर देखे पूरे अंकों को छात्रों के सामने बोलकर
दिखाया । उन्होंने सभी अंकों को विपरित दिशा से भी बिना देखे पढ़कर सुनाया एवं छात्रों से लिए गए किसी भी दो अंकों के आगे औऱ पीछे के दो अंकों को बगैर देखे बताया । इसके द्वारा उन्होंने अपने स्मरण शक्ति का प्रदर्शन किया जिसे देख कर सभी दर्शक एवं छात्रों ने प्रशंसा की। साथ ही कलिंगा विश्वविद्यालय को राज्य का गौरव बताया जहां विदेशों से भी छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं ।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथीगणों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में छात्रों के माता-पिता एवं अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान छात्रों को कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया साथ ही जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...