पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में दलित नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद भड़की हिंसा की आंच की तपिश मंगलवार को भी महसूस की गई। दरअसल, लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आदिवासी और राजबंशी समुदाय कलियागंज थाने में प्रदर्शन कर रहा था। IPS सना अख्तर ने कहा कि रिपोर्ट में दुष्कर्म का जिक्र नहीं है। इसके बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए। पुलिस ने इन लोगों को तितर-बितर करने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात बदमाश थाने में घुसे और आग लगा दी। बाद में इन लोगों ने थाने पर पथराव भी किया।
गौर हो कि शुक्रवार 21 अप्रैल को कालियागंज में 17 साल की दलित नाबालिग का शव नहर में मिला था। परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद उनकी लड़की की हत्या कर की गई। कालियागंज के साहेबघाटा इलाके में नाबालिग लड़की का शव घसीटने के आरोप में एएसआई रैंक के 4 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। रायगंज की एसपी सना अख्तर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच की गई और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस घटना के सिलसिले में एक 20 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लड़की और आरोपी एक दूसरे को जानते थे। नाबालिग का शव लेने आए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रैपिड एक्शन फॉर्स के जवानों को बुलानी पड़ी थी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया था। इतना ही नहीं लड़की का शव घसीटे जाने का वीडियो भी सामने आया था।
पुलिस का कहना है कि लड़की लापता थी, लेकिन उसके परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में लड़की का शव कालियागंज इलाके में नहर में तैरता मिला। पुलिस जब लड़की का शव लेने पहुंची तो लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना बताया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...