Google Analytics Meta Pixel किसानों के प्रदर्शन से कन्नी काटने लगे उनके ही बडे नेता - Ekhabri.com

किसानों के प्रदर्शन से कन्नी काटने लगे उनके ही बडे नेता

कृषि कानून विरोधी आंदोलन से संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेताओं ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद तो इस मोर्चा के कई नेता आंदोलनस्थल पर भी नजर नहीं आए। हालांकि गणतंत्र दिवस की घटना के बाद से अब तक मोर्चा की चार बार बैठक हो चुकी है, लेकिन इसमें शिव कुमार शर्मा कक्का,  गुरनाम सिह चढ़ूनी जैसे नेता शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं आंदोलन की शुरुआत में ज्यादा सक्रिय रहने वाले योगेंद्र यादव भी एक बार बैठक में शामिल हुए। एक दिन पहले भी हुई बैठक में इन नेताओं ने शिरकत नहीं की।

कुंडली बार्डर पर चल रहे आंदोलन को 105 दिन हो गए हैं और लोगों को इससे जोड़े रखना संयुक्त किसान मोर्चा के लिए चुनौती बनता जा रहा है। अब इस आंदोलन से मोर्चा के बड़े नेता दूर-दूर दिख रहे हैं। एक दिन पूर्व हुई संयुक्त मोर्चा की बैठक में भी बड़े नेता नहीं पहुंचे और बैठक में भी 26 मार्च को भारत बंद के अलावा कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया गया।

दरअसल संयुक्त किसान मोर्चा ने लाल किले के उपद्रवियों को भाजपा का कार्यकर्ता बताकर पल्ला झाड़ लिया था,  लेकिन उपद्रव में ज्यादातर पंजाब के युवाओं के शामिल होने और पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने के बाद मोर्चा ने स्टैंड बदल लिया। मोर्चा के नेता उन्हें निर्दोष बताते हुए सभी को रिहा करने की मांग करने लगे। यह देख बड़े नेता कदम पीछे खींचने लगे।

इसके बाद राकेश टिकैत की सक्रियता बढ़ने और उन्हें अधिक तवज्जो मिलने से भी कुछ बड़े नेताओं की सक्रियता कम हो गई। शुरुआत में आंदोलन स्थल पर लगातार मौजूद रहकर मोर्चा की हर गतिविधि में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले और मोर्चा की समन्वय समिति के प्रमुख सदस्य शिव कुमार शर्मा कक्काजी 26 जनवरी से आंदोलन से दूर हैं। इसके पीछे पत्नी की बीमारी को कारण बताया जा रहा है, लेकिन 26 जनवरी की हिंसा और इसके बाद किसी एक नेता पर आंदोलन केंद्रित होने से उनकी नाराजगी स्पष्ट है।

Read Also  अडाणी समूह की होगी मुंबई एयरपोर्ट की जिम्मेदारी, 74 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिह चढ़ूनी ने भी कुंडली से दूरी बना रखी है। चढ़ूनी की अध्यक्षता में तो हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा का अलग से गठन भी कर लिया है और टिकैत और चढ़ूनी के बीच विवाद भी किसी से छिपा नहीं है। इस आंदोलन से पूर्व टिकैत गुट की ओर से चढ़ूनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा रखा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...