कोरोना संक्रमण के प्रसार के बाद लागू किए गए देशव्यापी लाकडाउन के कारण ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया था। हालांकि जरूरत के हिसाब से कुछ ट्रेनें विशेष रूप से चलाई गईं, लेकिन ट्रेनों का सामान्य परिचालन शुरू करने में अभी और समय लगेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में स्पष्ट किया कि ट्रेनों का संचालन सामान्य करने का फैसला गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद ही लिया जा सकेगा। फिलहाल देशभर में कोरोना की आपदा के बाद वैसे भी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की गाइड लाइन लागू है।
देश के प्रमुख रूटों पर इस समय मांग पर आधारित ट्रेनों का ही संचालन किया जा रहा है, जिसे अभी आगे भी जारी रखा जाएगा। हालांकि चलाई जा रही ट्रेनों में ज्यादातर एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को शामिल किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि कुल 75 फीसद एक्सप्रेस व मेल ट्रेनें चला दी गई हैं, जबकि लोकल और उपनगरीय ट्रेनों का संचालन शत प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि चल रही ट्रेनों की संख्या कुल ट्रेनों के मुकाबले अब भी बहुत कम है।
इसके बावजूद रेलवे का कामकाज सामान्य बनाने को लेकर तैयारियां जरूर कर ली गई हैं। केवल गृह मंत्रालय की अनुमति जरूरी है। रेलवे की तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा था कि ट्रेनों का संचालन अप्रैल में सामान्य हो जाएगा।
रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, ट्रेनों का संचालन जुलाई से सामान्य हो सकता है। मगर यह भी बहुत कुछ कोरोना पर नियंत्रण पाने पर निर्भर करेगा। इस बीच कोरोना टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। रेलवे में भी स्वास्थ्य और रेलवे पुलिस बल को पहले चरण में टीका लगाया जा चुका है। इसके बाद के चरण में ट्रेन संचालन से जुड़े लोगों को टीका लगाया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...