कपिल शर्मा शूटिंग पर वापस लौट आए हैं। उन्होंने द कपिल शर्मा शो की शूटिंग लॉकडाउन के बाद फिर शुरू कर दी है। कपिल शूटिंग पर लौटकर खुश तो हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि कोरोना के खतरे के बीच शूटिंग को लेकर वह पहले कुछ डरे हुए थे लेकिन पत्नी गिन्नी ने उनका हौसला बढ़ाया।
कपिल ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा, गिन्नी ने मुझे शूटिंग करने की सलाह दी। उसी ने तो भेजा कि काम धंधा करो, सिर खा गए मेरा चार महीने से।
कपिल ने आगे कहा, ‘सच कहूं तो पहले बहुत कन्फ्यूज हो रहा था कि मैं शूटिंग पर जाऊं या नहीं। लेकिन गिन्नी ने मुझे समझाया। वैसे आज नहीं तो कल, काम करना ही है’।
कपिल ने यह भी बताया कि शो के पहले गेस्ट सोनू सूद ही होंगे और इस एपिसोड की शूटिंग हो गई है।
कपिल ने कहा, ‘मुझे फैन्स के बहुत मैसेज आ रहे थे कि वे इस शो को काफी मिस कर रहे हैं। मैं खुश हूं कि हमने शूटिंग शुरू कर दी। शो में सभी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है। पूरा सेट अच्छे से सैनिटाइज होता है और इसका सारा क्रेडिट प्रोड्यूसर्स को जाता है। मेरे साथ सिर्फ मेरे स्पॉटबॉय को इजाजत होती है मेरे वैनिटी में रहने कीl
लाइव ऑडियंस के बिना की शूटिंग
कपिल ने आगे कहा, मुझे फैन्स के कई मैसेज आए और सभी ने शो को मिस करने की बात कही। मैं खुश हूं कि शूटिंग दोबारा शुरू हो गई। सेट पर अरेंजमेंट्स बहुत ही अच्छे हैं। सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा गया है। मेरी वैनिटी वैन में केवल एक स्पॉट बॉय, एक राइटर और डायरेक्टर ही मौजूद रहते हैं। हम स्टेज पर रिहर्सल करते हैं क्योंकि वहां ओपन स्पेस मिलता है और सोशल डिस्टेंसिंग रखने में दिक्कत नहीं आती। इसके बाद हमने अर्चना पूरण सिंह जी के सामने शूटिंग की। कोई ऑडियंस नहीं थी, क्रू के केवल 4-5 लोग ही मौजूद थे। वो अनुभव नया था। हमने लाइव ऑडियंस को बहुत मिस किया लेकिन तब भी मजा आया।
घर बैठे बन सकते हैं ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा
कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शॉर्ट वीडियो डालकर बताया है कि दर्शक वीडियो कॉल के जरिए ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हेल्लो फ्रेंड्स, हम जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए एपिसोड्स के साथ आ रहे हैं। आप सब भी अपने घर से वीडियो कॉल के जरिए इसका हिस्सा बन सकते हैं।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...