केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस की सूची में 86 उम्मीदवारों को नाम हैं। मगर सूची जारी होने के बाद टिकट नहीं मिलने पर विरोध में केरल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लथिका सुभाष ने न केवल पद से इस्तीफा दिया, बल्कि देश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सार्वजनिक रूप से मुंडन कराया। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रही हूं, लेकिन मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है।
लथिका एट्टूमनूर से चुनाव लड़ना चाहती थीं। उन्हें 2018 में राहुल गांधी द्वारा राज्य में महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उस समय राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। लथिका ने पार्टी पर दशकों से पार्टी की सेवा कर रही महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को पुथुपल्ली सीट से जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला को हरिपद सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने वतकारा से सांसद के मुरलीधरन को तिरुवनंतपुरम की नेमोम विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वर्ष 2016 के चुनाव में भाजपा सिर्फ इसी सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने पार्टी आलाकमान और स्क्रीनिंग कमेटी से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली में 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी केरल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस ने अभिनेता धर्माजन को कोझिकोड जिले की बालुस्सेरी सीट से उतारा है। पूर्व पर्यटन मंत्री ए पी अनिल कुमार वंदूर सीट से जबकि युवा कांग्रेस नेता शफी परमबिल पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे। परमबिल का पलक्कड़ में भाजपा उम्मीदवार और ‘मेट्रोमैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन से होगा। इसी तरह, युवा नेताओं वी टी बलराम को त्रिथला से, ए एम रोहित को पोन्नानी से, डॉ सरीन पी को ओट्टापलम से और के एम अभिजीत को कोझिकोड उत्तर सीट से टिकट मिला है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...