Google Analytics Meta Pixel स्कूली पढ़ाई में शामिल होंगे खो खो, गिल्ली डंडा और इक्कल-दुक्कल - Ekhabri.com

स्कूली पढ़ाई में शामिल होंगे खो खो, गिल्ली डंडा और इक्कल-दुक्कल

नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों से उच्च शिक्षा के स्तर तक परंपरागत और आधुनिक शिक्षा प्रणाली के बीच उपयुक्त तालमेल की अद्भुत संगति देखने को मिलेगी। क्षेत्रीय भाषाओं को पहले ही प्राथमिकता पर लिया गया है। अब इससे एक कदम आगे बढ़कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ‘खो खो”, ‘गिल्ली डंडा”, ‘लंगड़ी”, ‘पतंग उड़ान”, ‘संथल कट्टी” जैसे देसी खेलों को स्कूली खेल पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा बनाया जाएगा। भारत के हर घर और गली की पहचान इन खेलों के जरिये बच्चों को आयकर जैसे कठिन और जटिल विषयों तक को समझाया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय ने देश के ऐसे ही 75 देसी खेलों को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इन भारतीय खेलों में नई पीढ़ी के बचपन को पिरोने के साथ ही खेल-खेल में पढ़ाई की मंशा को भी पूरा किया जाएगा। इन खेलों में ‘अटाया-पटाया”, ‘खो खो”, ‘लंगड़ी”, ‘इक्कल-दुक्कल” और ‘विष-अमृत” जैसे खेल भी शामिल होंगे। मंत्रालय का मानना है कि परंपरागत भारतीय कलाओं में ज्ञान के लिए प्रेरित करने और समर्पण की अद्भुत क्षमता है। यह हमारे चेतन मन को सुरक्षित करते हुए मानवीय भावनाओं को जागृत करती है।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) के उपाध्यक्ष प्रोफेसर एमपी पूनिया ने बताया कि स्कूल के स्तर पर भारतीय खेलों को शामिल करने का उदेश्य शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देना है। भारतीय खेलों के जरिये छात्रों को उनकी जड़ों और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी। इस अनूठी पहल के तहत ही छात्रों में कर साक्षरता बढ़ाने के लिए सरल भारतीय खेलों की मदद ली जाएगी। विभिन्न् बोर्ड गेमों, पहेलियों और कामिक्स के जरिये स्कूली बच्चे जटिल कराधान को सरल व रोचक तरीके से समझेंगे। कराधान को सांप-सीढ़ी के जरिये समझाया जाएगा। बच्चों में सीढ़ी के जरिये अच्छी आदतें को बढ़ावा दिया जाएगा, जबकि सांप से गलत आदतों से विमुख किया जाएगा।
साथ ही बच्चों को भारतीय कलाओं की विभिन्‍न विधाओं से परिचित कराना होगा ताकि वह देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पहचान सकें। भारतीय ज्ञान प्रणाली से शिक्षा को जोड़ने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में वैदिक बोर्ड को मान्यता देने की तैयारी चल रही है। नई शिक्षा प्रणाली के तहत केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। पैरामेडिकल, वास्तुशास्त्र और आयुर्वेद आधारित दवाओं के विषय के नए पाठ्यक्रम जल्द ही दिल्ली के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शुरू किए जाएंगे।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए व्यावसायिक विषयों को भी शुरू किया जाएगा। संस्कृत के साथ योग, संगीत, आयुष और अन्य विषय भी पढ़ाए जाएंगे। जुलाई से नैचुरोपैथी का पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया गया है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विदेशी विश्वविद्यालयों से भी समझौते करेगा। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की आयुर्वेद फैकल्टी को खोलने के लिए सरकार से दिल्ली-एनसीआर में 200 एकड़ जमीन की मांग की गई है। यहां पर बीएएमएस और आयुर्वेदाचार्य की कंबाइंड डिग्री दी जाएगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...