Google Analytics Meta Pixel किदाम्बी श्रीकांत ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजक पदक अपने नाम कर रचा इतिहास - Ekhabri.com

किदाम्बी श्रीकांत ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजक पदक अपने नाम कर रचा इतिहास

भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने टूर्नामेंट का सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऐसा करने वाले वह पहले पुरुष भारतीय शटलर बने। खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत सिंगापुर के लोह किन येव (Loh Kean Yew) से हुई, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लोह ने 21-15 और 22-20 से मैच अपने नाम किया।

पहला गेम: सिंगापुर के शटलर ने जीता

पूर्व वर्ल्ड नंबर वन भारतीय शटलर ने पहले गेम में शानदार शुरुआत की और 9-7 की लीड बना ली। हालांकि, सिंगापुर के शटलर ने वापसी की पूरी कोशिश की और मुकाबला 11-11 से बराबरी पर ला दिया। यहां से दोनों के बीच एक-एक पॉइंट के लिए संघर्ष देखने को मिला। 12-12, 13-13 तक बड़ी-बड़ी रैली और ढेर सारे स्मैश लगे। हालांकि, यहां से किन येव ने जो बढ़त बनाई तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने पहले 16-13 और फिर 20-15 से बढ़त बनाते हुए 21-15 से गेम अपने नाम किया। यह गेम 16 मिनट तक चला।

दूसरे गेम का रोमांच, लड़कर हारे श्रीकांत

दोनों ही शटलरों के बीच दूसरे गेम में जबर्दस्त भिड़ंत देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 4-4 से बराबरी पर था, लेकिन श्रीकांत ने दो पॉइंट लेकर 6-4 से बढ़त बना ली। हालांकि, लोह ने वापसी करते हुए पहले 9-9 से स्कोर बराबर किया और फिर 12-9 की बढ़त बना ली। किदाम्बी ने लय में वापसी करते हुए 49 शॉट की रैली हुई, जिसे उन्होंने धांसू स्मैश लगाते हुए अपने नाम किया। इसके बाद 18-16 की बढ़त ली, लेकिन इसे बनाए नहीं रख सके। दोनों के बीच 20-20 पर यानी गेम पॉइंट जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन लोह इस गेम को 22-20 से जीतने में कामयाब रहे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

मेडल जीतने वाले चौथे पुरुष भारतीय


28 वर्षीय श्रीकांत इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे। इससे पहले भारत को पुरुषों के सिंगल्स वर्ग में 3 मेडल मिले थे। साल 1983 में प्रकाश पादुकोण और 2019 में बी साई प्रणीत ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था, जबकि लक्ष्य सेन को इस वर्ष ब्रॉन्ज मेडल मिला। ओवरऑल की बात करें तो पीवी सिंधु ने विश्व चैम्पियनशिप में पांच पदक (गोल्ड मेडल सहित) जीते हैं जबकि साइना नेहवाल के नाम दो पदक हैं। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने भी 2011 में कांस्य पदक जीता था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

छात्रावास की छात्राओं को लेकर प्रसारित खबर भ्रामक, जांच में सामने आए तथ्य

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *