बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नाबालिक के अपहरण और हत्या के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फरवरी 2022 में इन आरोपियों ने 14 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसके माता-पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अपहरण के बाद बच्चे की हत्या कर दी गई थी, और पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
पूरा मामला
यह घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है, जहां 6 फरवरी 2022 को डीपूपारा में रहने वाला 14 वर्षीय बालक मोहम्मद रेहान चिप्स का पैकेट लेने निकला था। इसी दौरान आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की, तभी आरोपियों ने बच्चे के मोबाइल से परिजनों को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
पैसे के लालच में रची साजिश
साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी अभिषेक दान बालक का पड़ोसी था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी। आरोपी को पता था कि बालक के पिता ने हाल ही में जमीन बेची थी, जिससे बड़ी रकम मिली थी।
फिरौती से पहले हत्या
अभिषेक दान ने अपने साथियों साहिल उर्फ शिबू खान और रवि खांडेकर के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया और रतनपुर हाईवे पर मदनपुर गांव के पास उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में भरकर एक नाले के पीछे छिपा दिया। हत्या के बाद उन्होंने बच्चे के मोबाइल से परिजनों को फोन कर फिरौती मांगी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया और कुछ घंटों के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट का फैसला
शुक्रवार को सत्र कोर्ट के जस्टिस किरण त्रिपाठी की अदालत ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...