- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आदिवासी महोत्सव में हुए शामिल, समाजिक भवन के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द
रायपुर, 24 अगस्त 2024। आदिवासी समाज की सरल और सहज जीवनशैली, उनकी वेशभूषा, खान-पान और रहन-सहन की सादगी अन्य समाज के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह समाज मेहनती है और जल, जंगल, जमीन का संरक्षक माना जाता है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार के नगर भवन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए।
मंत्री वर्मा ने कहा कि आदिवासी समाज अब शिक्षा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आदिवासी समाज की तरक्की से देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और समाज के लोगों को फलदार पौधे वितरित किए गए। मंत्री वर्मा ने सर्व आदिवासी समाज द्वारा सामाजिक भवन के लिए ग्राम कुकुरदी में जमीन आवंटन की मांग पर सहमति व्यक्त की और पहले जमीन चिन्हांकित कर जल्द प्रक्रिया के साथ आवंटन करने की बात कही।
कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रांताध्यक्ष सुभाष परते, और सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, बंशी लाल नेताम, भागमणि ध्रुव, प्रताप नाथ, राकेश नेताम सहित समाज के अन्य प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...