Google Analytics Meta Pixel रेप केस में फंसाने की धमकी दी तो मार डाला - Ekhabri.com

रेप केस में फंसाने की धमकी दी तो मार डाला

हत्या से पहले शारीरिक संबंध बनाया
भिलाई । नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा स्टेशन के पास बोरे में बंद मिली लाश मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला के कई लोगों से शारीरिक संबंध थे। वह दो लोगों को पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी और न देने पर रेप मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसके चलते महिला की हत्या की गई है। सीएसपी नसर सिद्दकी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 जून को शिवपारा स्टेशन मरोदा मंगल भवन के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक बोरी में बंद एक महिला की लाश मिली थी। महिला की पहचान भाना बाई साहू (40 साल) निवासी शिवपारा स्टेशन मरोदा शीतला तालाब के पास थाना नेवई जिला दुर्ग के रूप में हुई थी। आरोपियों का पता लगाने के लिए नेवई पुलिस ने मृतिका के घर आने जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाले सोनू नेताम उर्फ झोल्टा (18 साल) से उसका पुराना विवाद था। पुलिस ने सोनू से जब पूछताछ की तो उसने अपने साथी जशवंत देशलहरे उर्फ जान (19 साल) के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि भाना बाई सोनू को ब्लैकमेल कर रही थी कि वह उसे रेप के मामले में फंसा देगी। 17-18 जून की दरम्यानी रात वह अपने दोस्त के साथ भाना बाई के घर गया था। तीनों ने बैठकर शराब पी और शरीरिक संबंध भी बनाए थे। इसी दौरान पुरानी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। सोनू पहले से भना बाई को मारने की तैयारी में अपने साथ लोहे का हथौड़ा लेकर गया था। विवाद बढऩे पर सोनू ने भाना के सिर पर हथौड़े से कई बार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *