Google Analytics Meta Pixel किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड में होने वाला था बड़ा बबाल, किसान संगठनों ने युवक को पकड़ा - Ekhabri.com

किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड में होने वाला था बड़ा बबाल, किसान संगठनों ने युवक को पकड़ा

सोनीपत। कृषि कानून को लेकर किसान और सरकार के बीच कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। जहां सरकार अपनी बात पर अड़ी है वहीं किसान भी पीछे हटने को तैैयार नहीं हैं कई बार की वार्ता के बाद और सुप्रीत आदेश के बाद भी किसान मानने को तैयार नहीं हैं और कृषि कानून रद्द करने पर अड़े हैं। वहीं किसान आंदोलन में एक खुलाया और हुआ है, जिसके तहत आंदोलन में बबाल मचाने की योजना थी। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड में हत्या और बवाल करने की साजिश रचने के खुलासे का दावा किसान संगठनों ने किया है। संयुक्त किसान मोर्चे ने शुक्रवार देर रात कुंडली बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फें्रस में सोनीपत में रहने वाले उत्तराखंड के एक नकाबपोश युवक को पेश किया। साथ ही दावा किया कि पुलिस की वर्दी पहनकर 60 युवकों को ट्रैक्टर परेड में बवाल और चार लोगों की हत्या करनी थी। साथ ही तिरंगा नीचे गिराकर बड़ा बवाल करने की योजना थी। उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि नकाबपोश युवक से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, राकेश टिकैत, हरेंद्र सिंह लखोवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शुक्रवार शाम को युवक ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की सड़क के मोड़ पर किसानों से कहा कि यहां लड़कियों से छेड़छाड़ हो रही है। इससे किसान वहां इक_े हो गए और पूछा कि किस लड़की से छेड़छाड़ हुई है। इस पर युवक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। पूछने पर युवक ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड का निवासी है और 18 साल से सोनीपत में रहता है। उसे 10 हजार रुपये देने की बात कहकर धरनास्थल पर भेजा गया था। उसके समेत आठ युवक और पूजा, सुनीता नाम की दो युवतियां भी यहां 19 जनवरी से रेकी कर रही हैं।
-लैंडलाइन फोन से दिए जाते हैं निर्देश: युवक
युवक ने कहा कि लैंडलाइन फोन से उन्हें निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही प्रदीप सिंह नाम का युवक खुद को राई थाने का एसएचओ बता वर्दी में उनसे कुंडली के पास मिलता है। उन्हें 10-10 हजार रुपये मिलने थे और उन्हें यह बताना था कि किसानों के पास हथियार हैं या नहीं। इसलिए ही उसने लड़की से छेड़छाड़ की बात कही थी ताकि किसान हथियार लेकर आ जाएं। पकड़े गए युवक ने बताया कि उनका काम अभी रेकी करना था। ट्रैक्टर परेड से पहले यहां 60 युवक आने हैं। सभी हथियारों के साथ पुलिस की वर्दी में रहेंगे। हथियार उन्हें कुंडली में 23-26 जनवरी के बीच एक रेस्टोरेंट के पास देने की सूचना है। उन्हें किसान परेड में लाठीचार्ज करने के साथ पहले हवाई फायरिंग करनी थी। किसानों ने युवक का नाम सार्वजनिक करने से इसलिए इंकार कर दिया कि उसके परिवार को जान का खतरा हो सकता है।
-सोनीपत के सुमित ने कराई थी प्रदीप से मुलाकात
धरनास्थल से पकड़े गए युवक के अनुसार उसे सोनीपत के गीता भवन चौक पर रहने वाले सुमित ने कई साल पहले प्रदीप से मिलवाया था। उसके बाद से वह उनके लिए काम कर रहा है। उसने बताया कि इसके लिए उनको दो बार ट्रेनिंग भी मिली थी कि किस तरह काम करना है लेकिन युवकों को ट्रेनिंग अलग-अलग ग्रुप में दी गई थी। उनको कहा जाता था कि यह पंजाब के रहने वाले हमारे दुश्मन हैं और यह दिल्ली में बवाल करने जाना चाहते हैं। साथ ही यह कहा जाता था कि यह आंदोलन भी गलत है और इसमें कांग्रेसी लोग शामिल हैं। उस युवक ने बताया कि राठधना गांव के युवकों को फायरिंग के लिए बुलाना था।
-मनोहर लाल की रैली से पहले फर्जी वर्दीधारियों ने किया था लाठी चार्ज
युवक ने प्रेस कॉन्फे्रंस में दावा किया कि करनाल में कृषि कानूनों के समर्थन किसान महापंचायत होनी थी। वहां किसानों ने सीएम मनोहर लाल की रैली का विरोध किया था। उस रैली से पहले विरोध कर रहे किसानों पर ऐसे ही पुलिस की वर्दी पहनकर बाहरी युवकों ने लाठीचार्ज किया था। वहीं जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भी ऐसे ही बवाल किया था। इसमें उसने सुमित और प्रदीप के नाम बताए हैं कि सुमित ने उससे मिलवाया था और प्रदीप यह बवाल कराता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...