अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) की पुरुष टी-20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में भारत के केएल राहुल छठे स्थान पर खिसक गए, जबकि विराट कोहली आठवें स्थान पर बने हुए हैं। टी-20 विश्व कप में भारत के आखिरी तीन मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले राहुल के 727 अंक हैं और वह एक पायदान नीचे खिसक गए हैं। भारतीय टी-20 टीम के उप-कप्तान राहुल ने अफगानिस्तान, स्काटलैंड और नामीबिया के खिलाफ क्रमश : 69, 50 और नाबाद 54 रन बनाए थे। भारत टूर्नामेंट के सुपर-12 चरण से ही बाहर हो गया था।
इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 कप्तान का पद छोड़ने वाले कोहली 698 अंकों के साथ आठवें स्थान पर बने हुए हैं। भारत से केवल राहुल और कोहली ही टी-20 रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हैं। अन्य खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और डेविड वार्नर ने अपनी टीम को पहला टी-20 विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद रैंकिंग में भी अच्छा सुधार किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में नाबाद 77 रन बनाने वाले मार्श छह पायदान चढ़कर संयुक्त 13वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए वार्नर आठ पायदान आगे 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं। फाइनल में 85 रन की पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन सात पायदान ऊपर 32वें जबकि डेवोन कोन्वे तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए।
गेंदबाजों में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा दो पायदान ऊपर तीसरे जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दो पायदान आगे छठे स्थान पर काबिज हो गए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने सात पायदान की छलांग लगाई है और वह 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन आलराउंडरों की सूची में सात पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...