Google Analytics Meta Pixel , जानिए दुनिया के अजीबोगरीब लोगों के बारे में-किसी के पास दो मुंह तो किसी के पास दो गुप्तांग - Ekhabri.com

, जानिए दुनिया के अजीबोगरीब लोगों के बारे में-किसी के पास दो मुंह तो किसी के पास दो गुप्तांग

नई दिल्ली। दुनिया अनोखे लोगों से भरी है। इस दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिलेंगे जिन्हे देखकर आपके होश ही उड़ जाए। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपने चेहरे से लेकर अपने शरीर के हर एक अंग तक से अनोखे हैं और उनके इसी अनोखेपन ने सभी को हैरान किया है। कभी-कभी कुछ लोग बचपन से ही अनोखे होते हैं और कभी-कभी कुछ लोग अपने आपको अनोखा बनाने के लिए सर्जरी से लेकर ना जाने क्या-क्या करवा डालते हैं। विदेशों में ऐसे अधिक से अधिक मामले देखने को मिलते हैं जहाँ लोग अपने आपको अनोखा बनाने के लिए कुछ ना कुछ खास करवाते हैं। वहीं भारत और विदेश में ऐसे लोग भी मिलते हैं जो बचपन से ही अनोखे होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अनोखे लोगों से मिलवाने जा रहे हैं जिनसे मिलने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे और आपके होश उड़ जाएंगे। इनमे से कुछ लोग इस दुनिया में आज भी हैं तो कुछ नहीं हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

मायरटल कॉर्बिन – मायरटल कॉर्बिन का जन्म अमेरिका के टेनेसी शहर में हुआ था। मायरटल कॉर्बिन साल 1868 में जन्मी थीं। जब उनका जन्म हुआ तो उन्हें देखकर हर किसी के होश उड़ गए क्योंकि वह आम इंसान जैसे दो पैरों वाली महिला नहीं थीं बल्कि उनके चार पैर थे। जी हाँ, मायरटल कॉर्बिन के चार पैर थे और उनके उन पैरों को देखने के बाद सभी के होश उड़ गए थे। मायरटल कॉर्बिन कुल 60 साल तक जीवित रही थीं और उस दौरान तक उनके चारों पैरों को देखकर कई लोगों को हैरानी हुई। जब मायरटल कॉर्बिन का जन्म हुआ तो उनके दो पैर एकदम मजबूत और ठीक-ठाक थे लेकिन दो अन्य पैर कमजोर थे। अपने चार पैरों के चलते मायरटल कॉर्बिन को उठने-बैठने, चलने-फिरने में बड़ी परेशानी होती थी। वह दिनभर के कामों को बड़ी मुश्किल से कर पाती थीं। अपने चार पैरों के कारण वह लोगों के बीच बड़ी लोकप्रिय रहीं। केवल इतना ही नहीं बल्कि मायरटल कॉर्बिन को कई अवॉड्र्स से भी नवाजा गया था। आपको बता दें कि मायरटल कॉर्बिन ने शादी भी की थी और उन्हें 4 बेटियां और एक बेटा हुआ था। जिस दौरान मायरटल कॉर्बिन केवल 13 साल की थीं उन्होंने अपनी बायोग्राफी लिखी थी जिसने सभी रिकॉड्र्स को तोड़ दिया था। उस दौरान मायरटल कॉर्बिन की फैन फॉलोविंग में काफी इजाफा हुआ था। वैसे आज भी मायरटल कॉर्बिन के बारे में अगर कोई पढ़ता है तो हैरान रह जाता है। फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी- यह भी अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन जब फ्रांसेस्को ‘फ्रैंकÓ लेंटिनी इस दुनिया में थे तब जो इन्हे देखता था देखता ही रह जाता था। फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी जब पैदा हुए थे तो इनकी तीन टांग थी और दो गुप्तांग। सुनकर हैरानी हुई ना।।।? लेकिन यह वाकई में सच है। फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी दुनिया में 77 साल तक रहे और फिर उनका निधन हो गया। जिस दौरान फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी का जन्म हुआ उस दौरान उन्हें देखने वाला हर एक इंसान हैरान रह गया। उन्हें देखकर सभी के होश उड़ गए क्योंकि वह अनोखे अंदाज में जन्मे थे। फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी आम लोगों जैसे बिलकुल भी नहीं थे। उनके तीन पैर और दो गुप्तांग थे जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। केवल इतना ही नहीं जब फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी थोड़े बड़े हुए तो उनका चौथा पैर भी निकला जो तीसरे पैर के घुटने के पास से निकला। हालाँकि वह पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया। फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी का पालन-पोषण उनके चाचा-चाची ने किया। फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी ने अपने उन अन्य अंगों को अपने शरीर से हटवाना चाहा लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें कहा अगर वह ऐसा करते हैं तो उन्हें लकवा मार जाएगा। यह जानने के बाद फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी ने अपना फैसला बदल लिया और उन्होंने अपना पूरा जीवन तीन पैरों और दो गुप्तांगों के साथ बिता दिया। फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी सर्कस में काम करते थे और वह वहां खूब पसंद किये जाते थे। वह वहां फुटबॉल खेलने में माहिर थे। फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी अपनी तीसरी टांग को स्टूल के जैसे इस्तेमाल करते थे और अपनी उसी टांग के चलते वह हमेशा चर्चाओं में रहे। फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी ने शादी भी की और उन्हें चार बच्चे हुए। हालाँकि उनकी शादी अधिक समय तक नहीं चली। उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की लेकिन कुछ ही समय बाद फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक लेंटिनी का निधन हो गया।
एडवर्ड मोर्दकै – यह है दो मुंह वाले युवक। सुनकर हंसी आ गई होगी लेकिन हम सच कह रहे हैं। आजतक आपने कहावत में दो मुंहे इंसान के बारे में सुना होगा लेकिन असल में आज हम आपको दो मुंहे इंसान से मिलवाने जा रहे हैं। इनका नाम एडवर्ड मोर्दकै है जो इंग्लैंड में रहते थे। एडवर्ड मोर्दकै का एक चेहरा केवल छींकने और हंसने की ही प्रतिक्रियाएं करता था इसके अलावा और कोई प्रतिक्रिया नहीं। एडवर्ड मोर्दकै अपनी इस अजीबोगरीब स्थिति से हमेशा परेशान रहता था। वह अपने एक चेहरे से सोता था लेकिन दूसरा चेहरा छींकता रहता था। वह अपने दो चेहरों को लेकर कई डॉक्टर्स के पास गए लेकिन किसी भी डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने के लिए हां नहीं कहा। सभी उन्हें साफ़ मना कर देते थे। देखते ही देखते एडवर्ड मोर्दकै तनाव में चला गया और उसके बाद मात्र 23 साल की उम्र में एडवर्ड मोर्दकै की मौत हो गई। एडवर्ड मोर्दकै की मौत की वजह उनके दो चेहरे बने क्योंकि वह उनकी वजह से तनाव में चले गए थे और उसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

लिआंग शियूझेन – दुनिया में लोग कभी-कभी अनोखे कारणों के चलते चर्चाओं में रहते हैं। यही कारण है इनके मशहूर होने का। इनका नाम लिआंग शियूझेन है और इनके सिर पर सींग निकला है। जी हाँ, यह सींग लिआंग शियूझेन को पहले नहीं था बल्कि यह धीरे-धीरे उनके सिर में निकला और देखते ही देखते काफी बड़ा हो गया। इस सींग को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। लिआंग शियूझेन अपने सींग के चलते काफी समय तक सुखिऱ्यों का हिस्सा बनी रहीं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स को दिखाया तो डॉक्टर्स ने भी हैरानी जताई। लिआंग शियूझेन के सींग को देखने के बाद डॉक्टर्स ने इसे ट्यूमर बताया। लिआंग शियूझेन का कहना है 7 साल से उनका मस्सा बढ़ रहा था और वह बढ़ते-बढ़ते सींग में बदल गया। उस मस्से के चलते लिआंग शियूझेन दिन-रात परेशान रहीं और सोने से लेकर कोई काम तक करने में उन्हें परेशानी होने लगी। फिलहाल ऐसी खबरें हैं कि लिआंग शियूझेन ने अपना वो सींग निकलवा लिया है।

सारा गेसब्रेच- सारा गेसब्रेच के बारे में जानने के बाद आपके होश ही उड़ जाएंगे। सारा गेसब्रेच एक ऐसी लड़की हैं जो बिना योनि के पैदा हुईं थीं। जी हाँ, सुनकर अजीब लग रहा है लेकिन यह सच है। सारा गेसब्रेच को यह बात उस दौरान पता चली जब वह 16 साल की थीं। 16 साल की उम्र में उन्हें पीरियड्स नहीं आए और उसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके शरीर में योनि ही नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक सारा जब पैदा हुईं थीं तभी उनका यूट्रेस और योनि डेवलप नहीं हुए। सारा को यह बात जब समझ आई उनके होश ही उड़ गए। पहली बार जब उन्हें पीरियड्स नहीं आए तो वह डॉक्टर्स के पास गईं। उस दौरान डॉक्टर्स ने कहा यह सामान्य बात है ऐसा कभी-कभी हो जाता है। वहीं उसके बाद सारा गेसब्रेच ने बहुत इंतज़ार किया लेकिन 1 साल तक उनके पीरियड्स नहीं आए और उसके बाद सारा गेसब्रेच ने ब्लड टेस्ट? और एमआरआई करवाया। उसके बाद सारा गेसब्रेच गायनोक्लोजिस्ट से मिलीं और तब उन्हें पता चला कि उनमे मेयर रोकितांस्की कुस्टर हॉसर (रूक्र्य॥) नामक सिंड्रोम है। सारा के जननांग बाहर से बिल्कुल ठीक दिखते हैं लेकिन वैजाइनल कैनल सिर्फ कुछ ही सेंटीमीटर लंबी है जो कि यूट्रेस तक नहीं जाती। इसी के चलते उन्हें डॉक्टर्स ने सर्जरी की सलाह दी। डॉक्टर्स का कहना है यह अवस्था 5000 में से 1 महिला को होती है।
कसान्ड्रा बैकसन – कसान्ड्रा बैकसन को तो आप बहुत अच्छे से जानते होंगे। कसान्ड्रा बैकसन एक मशहूर यूट्यूबर हैं। उन्होंने बीते समय में एक चौकाने वाला खुलासा किया था और उस खुलासे ने सभी को हैरानी में डाल दिया। जी दरअसल कुछ समय पहले ही कसान्ड्रा बैकसन ने बताया था कि वह आम महिलाओं जैसी बिलकुल भी नहीं हैं। यह बताते हुए उन्होंने कहा था उनके शरीर में एक नहीं बल्कि दो-दो योनि हैं। जब कसान्ड्रा बैकसन ने यह बात बताई तो सुनने वालों के तो होश ही उड़ गए। देखते ही देखते लोगों ने उनसे कई तरह के सवाल पूछ डाले और उनके सामने अजीबोगरीब सवालों की झड़ी लग गई। कसान्ड्रा बैकसन ने जब यह चौकाने वाला खुलासा किया तो उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ कुछ खास नहीं है बल्कि सब कुछ उनके जीवन में सामान्य ही है। वैसे ऐसी स्थिति पूरी दुनिया में कुछ ही महिलाओं में देखने को मिलती है। कसान्ड्रा बैकसन के पहले हेजल जोन्स नाम की एक महिला ने भी पूरी दुनिया को यह खुलकर बताया था कि उनके पास एक नहीं दो-दो योनि है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...