Google Analytics Meta Pixel यहाँ जानें बरगद, पीपल को कलावा बाँधने के फायदें - Ekhabri.com

यहाँ जानें बरगद, पीपल को कलावा बाँधने के फायदें

हिंदू धर्म में की जाने वाली हर पूजा-पाठ के बाद रक्षा सूत्र के रूप में कलावा बांधा जाता है. हिंदू धर्म में कई ऐसी पूजाएं होती हैं, जिनमें पेड़-पौधों को भी कलावा बांधा जाता है. ऐसे बहुत से पेड़ पौधे होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में अहम स्थान रखते हैं. ऐसा माना जाता है कि इन पेड़-पौधों को लगाने और उनकी सेवा करने मात्र से व्यक्ति धन और ऐश्वर्य प्राप्त कर सकता है. यदि बात करें ज्योतिषशास्त्र की तो ज्योतिष शास्त्र में ऐसे पांच पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है, जिनमें कलावा बांधने से व्यक्ति धन प्राप्त कर सकता है.

पीपल का पेड़
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को एक पवित्र पेड़ माना गया है. ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास होता है. इसके अलावा पीपल के पत्तों में समस्त देवी-देवताओं का वास भी माना गया है. हिंदू धर्म शास्त्रों में पीपल के पेड़ की पूजा करने का भी विधान बताया गया है. यदि कोई व्यक्ति मंगलवार और शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करके उसमें कलावा बांधे तो ऐसा करने से उसके घर में सकारात्मकता आती है.

तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है. यह एक अत्यंत पवित्र पौधा माना गया है. तुलसी के पौधे को घर में लगाकर उसका पूजन करने का विधान है. मान्यता के अनुसार, तुलसी का पौधा लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है. इसके अलावा तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाने से और तुलसी में कलावा बांधने से तुलसी मैया की कृपा भी हमेशा बनी रहती है. ऐसा माना जाता है कि तुलसी में कलावा बांधने से घर परिवार पर कोई विपत्ति नहीं आती.

Read Also  देवीदर्शनं: माँ बम्लेश्वरी की

बरगद का पेड़
हिंदू धर्म शास्त्रों में बरगद के पेड़ की पूजा करने का विधान बताया गया है. बरगद के पेड़ को वटवृक्ष भी कहा जाता है. महिलाएं वट सावित्री व्रत के दौरान बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. माना जाता है कि बरगद के पेड़ की पूजा करने के बाद उसमें कलावा बांधने से सुहागिन स्त्रियों के सुहाग की रक्षा होती है और अकाल मृत्यु जैसे योग टल जाते हैं.

शमी का पौधा
शमी का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इसके अलावा, शमी का पौधा शनिदेव को भी प्रिय है. भगवान शिव और शनिदेव की कृपा पाने के लिए और शनि के दोष से बचने के लिए शमी के पौधे को घर में लगाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा यदि शमी के पौधे को कलावा बांधा जाए तो ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और घर में राहु का दुष्प्रभाव भी कम होता है.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...