Google Analytics Meta Pixel भोलेनाथ के रुद्राभिषेक से ज्ञान की प्राप्ति होती है: इन्दुभवानन्द - Ekhabri.com

भोलेनाथ के रुद्राभिषेक से ज्ञान की प्राप्ति होती है: इन्दुभवानन्द

रायपुर। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के द्वारा स्थापित शंकराचार्य आश्रम में भगवान शिव का श्रावण मास के पुनीत पर्व पर प्रतिदिन रुद्राभिषेक किया जा रहा है। विभिन्न सामग्रियों से भगवान शिव का श्रृंगार भी किया जा रहा है। आश्रम के प्रभारी डॉ इंदुभवानन्दजी महाराज ने बताया कि रुद्री पाठ के श्रवण करने मात्र से व्यक्ति समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। सुरा पान, ब्रह्म हत्या, सोना चोरी आदि महा पापों से भी मुक्ति प्राप्त होती है। परमहंसों को भी सदा सर्वदा कम से कम एक बार रुद्राभिषेक के मंत्रों का श्रवण करना चाहिए। रूद्र पाठ में भगवान शंकर के शगुन व निर्गुण दोनों स्वरूपों का वर्णन किया गया है अत: इससे ज्ञान की प्राप्ति के साथ-साथ भवसागर का नाश हो जाता है, तथा समस्त प्रकार की सिद्धियां व्यक्ति को प्राप्त हो जाती हैं। सभी प्रकार के दुख और भय से भी निवृत्ति हो जाती है। अत: व्यक्ति को श्रावण मास में एक बार रूद्र पाठ के मंत्रों का श्रवण अवश्य करना चाहिए। जिसने रूद्र पाठ के मंत्रों का श्रवण किया है अथवा रुद्राभिषेक किया है अथवा रुद्राभिषेक के जल से जिसका मार्जन किया गया है उसे वन औषधि पर्वत जल व सुंदर वृक्षों से युक्त पृथ्वी दान करने का पुण्य प्राप्त होता है। भगवान शंकर अत्यंत कृपालु हैं वह जल मात्र से ही संतुष्ट हो जाते। प्रलय का अवसान होने पर पुन: सृष्टि के प्रारंभ के पूर्व जब परम ब्रह्म परमात्मा सृष्टि करने के लिए उन्मुख होते हैं तब वे परात्पर सदाशिव कहलाते हैं। वही सृष्टि के मूल कारण हैं मनुस्मृति में उनको स्वयंभू कहा गया है।आज शंकराचार्य आश्रम में भगवान सिद्धेश्वर का महाभिषेक करने के बाद फलों से वह फूलों से विशेष शृंगार किया गया।। कोरोनावायरस के नियमों का पालन करते हुए भक्तों ने दर्शन किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...