वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले में कोरोना काल में कुपोषण से कोडाकू जनजाति से जुड़े एक परिवार के बच्चे की मौत हो गई। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बच्चे को पौष्टिक भोजन इसलिए नहीं मिल पाया क्योंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा विवाद में उलझे रहे। अब बच्चे की मौत के बाद अधिकारी परिवार का हालचाल जान रहे हैं, और राशन की व्यवस्था करने में जुटे हैं।
मामला जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत भगवानपुर का है, जहां भीख मांगकर जीवनयापर करने वाले कोडाकू जनजाति के बिपन के परिवार को दो वक्ता का खाना तक नसीब नहीं हुआ। परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है, जिसकी वजह से कोरोना काल में सरकार से मिलने वाला चावल तक नसीब नहीं हुआ। भूख और कुपोषण से बिफन के 2 साल के नाती की तबीयत खराब हुई तो उसे लेकर वह अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे काफी कुपोषित बताया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। घर में फिर चावल की किल्लत ने आखिर बच्चे की जान ले ली। बच्चे को भोजन नहीं मिल पाने पर महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी से मुकर रहीं हैं। कार्यकतार्ओं का कहना है कि ये हमारे सेक्टर में नहीं आते है, जिसके चलते आज तक मृतक को रेडी टू ईट, दूध,अंडा तक नहीं मिला।-बच्चे की मौत के बाद परिवार की जानकारी लेने पहुंचे अधिकारी वहीं कुपोषण से मासूम बच्चे की मौत की खबर मिलते ही वाड्रफनगर के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम, सीईओ, तहसीलदार, बीएमओ और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कर पीड़ित परिवार से मिले और उनके लिए खाद्यान की व्यवस्था भी करवाई। मृत बच्चा अपने नाना के साथ रहा करता था। नाना भीख मांग कर गुजारा किया करता था। शासन से मिलने वाले मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की वजह से वह बच्चों के इलाज के साथ उन्हें बेहतर संरक्षण के लिए सक्षम नहीं था, जिसकी वजह से बच्चा आज वह काल के गाल में समा गया।
एसडीएम ने भी मानी गलती
इस संबंध में वाड्रफनगर विकास खंड के अनुविभागीय अधिकारी विशाल महाराणा ने बताया कि बच्चे की मौत कुपोषण से ही हुई है, और महिला बाल विकास की घोर लापरवाही ।है अगर समय पर उसे पोषित आहार दिया गया होता तो उसकी मौत नहीं हुई होती।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...