Google Analytics Meta Pixel कलिंगा विश्वविद्यालय में 'एडवांस एप्रोचेस इन प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन - Ekhabri.com

कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘एडवांस एप्रोचेस इन प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

रायपुर। आल इंडिया काउंसिल फोर टेक्निकल एजुकेशन AICTE के सौजन्य से कलिंगा विश्वविद्यालय के टेक्नोलॉजी संकाय के द्वारा ‘एडवांस एप्रोचेस इन प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स’ विषय पर 14 एवं 15 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें देश विदेश के गणित विषय के विद्वान,प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित थें।इस राष्ट्रीय सम्मेलन में 85 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस सम्मेलन में स्वीकृत शोधपत्रों का प्रकाशन आईएसबीएन बुक के साथ-साथ स्कोपस और यूजीसी सूची में दर्ज जर्नल में किया जाएगा।

राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एम.के.वर्मा, कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.श्रीधर, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी,एनआईटी रायपुर के सह प्राध्यापक डॉ शारदा नंदन राव, कलिंगा विश्वविद्यालय के टेक्निकल संकाय के अधिष्ठाता डॉ.सी.पी.जवाहर, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ की अधिष्ठाता डॉ.आशा अंभईकर, सम्मेलन के संयोजक डॉ.शुभाशीष विश्वास और डॉ.जी.वी.वी.राव और प्राध्यापकों की उपस्थिति में माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ।

राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एम.के.वर्मा ने ने कहा कि गणित हमारे रोजमर्रा के कार्यों व अन्य महत्वपूर्ण विषयों में विशेष स्थान रखता है। उनका कहना है कि गणित विषय का भंडार प्राचीन काल से हमारी एक समृद्ध धरोहर है और उसका गहन तरीके से अध्ययन कर प्राचीनतम पद्धति एवं मूल्यों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही गणित के ज्ञान को विभिन्न सामाजिक, आर्थिक व वैज्ञानिक क्षेत्रों में प्रयोग मानव कल्याण के लिए किया जा रहा है।

Read Also  अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास दो दिन में दूसरा धमाका

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के सह प्राध्यापक डॉ.शारदा नंदन राव ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस सत्र में कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ.बैजू जॉन उपस्थित थें। श्री अमित कुमार, डॉ.अविनाश सिंह, श्री दिलदार सिंह टंडन, सुश्री अनु जी.पिल्लै, डॉ.तेजस्विनी प्रधान, डॉ.एम.मलाठी, डॉ.रीतेश कुमार दूबे, डॉ.रोहित कुमार वर्मा, श्री यादवेंद्र कोचर और अनेक शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र को प्रस्तुत किया।

दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ.एस.के.पांडे ने शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुप्रयुक्त गणित की आधुनिकतम शोधों पर युवाओं को आगे आना होगा। इस विषय में अधिक रुचि व लगन से शोध करें और इस विषय के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगिता के लिए कार्य करें, ताकि नए नए प्रयोग सामने आ सके। इससे गणित के छिपे हुए तथ्य सामने आएंगे।इस सत्र में संगम यूनिवर्सिटी ,राजस्थान के शोध संकाय के अधिष्ठाता डॉ.राकेश भंडारी ने वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त आमंत्रित वक्ता डॉ.पी.पी.मूर्ति और अनेक विद्वानों ने अपने वक्तव्य को साझा किया। इस अवसर पर वर्जिनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के सह प्राध्यापक डॉ.मोनाली के साथ-साथ देश विदेश से आये हुए अनेक शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र को प्रस्तुत किया।

IMG 20230215 WA0018
IMG 20230215 WA0018

उक्त अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में संयोजक डॉ.शुभाशीष विश्वास और डॉ.जी.वी.वी.राव ने सम्मेलन में उपस्थिति अतिथि एवं शोधार्थियों के साथ समस्त उपस्थित समस्त जन के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री श्रेया शुक्ल द्विवेदी ने किया।तकनीकी व्यवस्था का संचालन कम्प्यूटर साईंस एवं आईटी विभाग के विभागाध्यक्ष  ओमप्रकाश देवांगन ने किया।इस सम्मेलन में गणित विभाग के  सतपाल पनिका,  निगम प्रसन्ना, डॉ.तेजस्विनी,  अक्षित लांबा, सुश्री स्वाति अग्रवाल,  गौरव ताम्रकार,  पवन जायसवाल,  कमलेश कुमार यादव, डॉ.वी.सी.झा, डॉ.शैलेष देशमुख, डॉ.शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ.अजय कुमार शुक्ल एवं तकनीकी संकाय के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

छत्तीसगढ़ में 700 प्राध्यापक भर्ती से कॉलेजों में शिक्षा क्रांति की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधार, भर्ती और...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...