मुंबई । कृति सेनन ने अपनी प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘दो पत्ती’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘दो पत्ती’ का रैप-अप हो चुका है। कृति ने जश्न मानते हुए इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। एक्ट्रेस ने वीडियो और फोटोज शेयर की है। कृति इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। ‘आदिपुरुष’ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज शेयर की है, जिसमें काजोल, कनिका ढिल्लों, कृति सेनन और फिल्म डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा, और यह एक रैप-अप है! दो पत्ती की रोमांचक यात्रा समाप्त हो गई है, 2024 में, केवल नेटफ्लिक्स पर। बता दें, कृति सेनन को फिल्मी पर्दे पर 9 साल का वक्त बीत चुका है। एक्ट्रेस पर्दे पर हीरोइन के तौर में काम किया है और अब प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपना करियर शुरू करने जा रही है। फिल्म ‘दो पत्ती’ की कृति सेनन प्रोड्यूसर है। ये फिल्म कृति ने अपने प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई में बनी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, हर फिल्म में मेरे दिल का टुकड़ा होता है, लेकिन कुछ में मेरी आत्मा भी होती है। दो पत्ती में मेरा दिल, आत्मा, दिमाग, प्यार, आंसू, सपने और बहुत कुछ है एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म और मैं ‘ हमने इस रचनात्मक यात्रा का भरपूर आनंद लिया। यह जानकर मेरा दिल बैठ गया कि यह यात्रा समाप्त हो गई है, मैं खूबसूरत यादों और उससे भी ज्यादा खूबसूरत लोगों के लिए आभारी हूं, जिन्होंने इसे इतना खास बना दिया। बता दें काजोल और कृति सेनन इससे पहले 8 साल पहले दिलवाले में साथ में काम कर चुके हैं। अब एक बार फिर से दोनों एक साथ आने के लिए तैयार हैं। फिल्म को शशांक चतुर्वेदी निर्देशित कर रहे हैं। ये फिल्म एक मिस्ट्री-थ्रिलर है। फिल्म की कहानी के मुताबिक इसे पहाड़ी इलाकों में शूट किया गया है, जो इसके रहस्य और साजिश को उजागर करने के लिए एक शानदार पृष्ठभूमि है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...