Google Analytics Meta Pixel लखीमपुर रेप-हत्या केस : नाबालिग बहनों के साथ हुआ था रेप,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि - Ekhabri.com

लखीमपुर रेप-हत्या केस : नाबालिग बहनों के साथ हुआ था रेप,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

लखीमपुर-खीरी -उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में दो नाबालिग सगी बहनों की हत्या के बाद उनके शव को पेड़ से लटकाए जाने के पूरे मामले में पुलिस सूत्रों से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर अहम जानकारियां मिली हैं. सूत्रों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप, गला घोंटने और लटकाने की बात सामने आई है. इससे पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा है कि पहले लड़कियों से दोस्ती, फिर रेप और हत्या की गई. इस मामले में लिप्ट सभी 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. सभी आरोपी लालपुर गांव के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक- लड़कियों की हत्या गला दबाकर की गई. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाए. दो आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है. धारा 302, 306 और POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है.नाबालिग लड़कियों की मां का कहना है कि  गांव के ही एक लड़के के साथ तीन अज्ञात लड़के जिन्हें मेरे सामने आने पर मैं पहचान सकती हूं, जो मेरे घर अचानक आए और घर में घुसकर मेरी बेटियों पर झपटे और हाथापाई करके दोनों बेटियों को उठाने लगे और मेरे रोकने पर एक ने मुझे रोक लिया और लात मारकर गिरा दिया. उसके साथी दोनों बेटियों को जबरन मोटर साइकिल पर लादकर गांव के बाहर खेतो में उत्तर की तरफ लेकर चले गए. काफी देर ढूंढने के बाद शव पेड़ से लटके मिले. परिजनों का आरोप है कि दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करके फांसी के फंदे से बांधकर पेड़ की टहनी से लटका दिया. आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने इस मामले में नाबालिग बहनों की मां की लिखित शिकायत के बाद FIR दर्ज की थी. कल इस घटना के बाद पीड़ित के घरवालों ने पुलिस पर शव को ज़बरदस्ती क़ब्ज़े में लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था. इस दौरान पुलिस और गांववालों के बीच तीखी झड़प भी हुई. नाराज़ गांव वालों ने जाम भी लगा दिया. इस दौरान घटना स्थल पर पहुंचे लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन के साथ भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई थी.

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...