Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले गए - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के थोक में तबादलों के बाद अब पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को जारी आदेश के तहत 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया है। यह निर्णय प्रदेश में प्रशासनिक सुधार और कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

IMG 20250421 WA0003
IMG 20250421 WA0003

कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारी:

पवन देव (भापुसे-1992) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर के अतिरिक्त अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004) को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, नवा रायपुर बनाया गया है।

 

ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005) को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, नवा रायपुर नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें सीसीटीएनएस/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे यह कार्यभार 30 अप्रैल 2025 के बाद ग्रहण करेंगे।

 

दीपक कुमार झा को आईजी, सरगुजा रेंज और अभिषेक शांडिल्य को आईजी, राजनांदगांव रेंज के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

बालाजी राव सोमावार को आईजी, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है।

 

डीआईजी और एआईजी स्तर पर बदलाव:

अजातशत्रु बहादुर सिंह को डीआईजी, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा बनाया गया है, जबकि विवेक शुक्ला को एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

 

जिलों में एसपी स्तर पर बड़े बदलाव:

 

राजेश अग्रवाल को एसपी, सरगुजा

विजय अग्रवाल को एसपी, दुर्ग

भावना गुप्ता को एसपी, बलौदाबाजार-भाटापारा

सूरज सिंह को एसपी, धमतरी

त्रिलोक बंसल को एसपी, एसटीएफ बघेरा

Read Also  छत्तीसगढ़ में लोकसभा मतदान 2024 3 बजे तक: भारी मतदान, प्रत्याशी भी उपस्थित

अंजनेय वार्षीय को एसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़

योगेश कुमार पटेल को एसपी, बालोद

एस.आर. भगत को एसपी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

विजय पांडे को एसपी, जांजगीर-चांपा बनाया गया है।

प्रशासनिक दृष्टि से अहम बदलाव:

इस तबादले के पीछे सरकार की मंशा विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पुलिस व्यवस्था और जवाबदेही को और मजबूत करना है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था, खुफिया तंत्र और औद्योगिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिहाज से यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *