पुंछ आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। गत 3 मई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारत को लश्कर-ए-तैयबा ने धमकी दी थी। पीओके में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की मौत का बदला लेने की बात कही है। वहीं, 24 घंटे बाद आतंकियों ने पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें 1 जवान शहीद हो गया, जबकि 4 घायल हुए थे।
पीओके के रावलकोट में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पिछले हफ्ते 3 मई को सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की मौत का बदला लेने की धमकी दी थी। इसमें आतंकियों ने कहा कि आजाद कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना, एजेंसियां और उनके एजेंट उनके पीछे लगे हुए हैं। दरअसल, ये बयान अमीर जिया का था। उसका भाई जिया मुस्तफा 2021 में पुंछ में एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अमीर जिया पिछले हफ्ते सोपोर में दो आतंकवादियों की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आतंकवादियों की हत्या का बदला लेने का भी आह्वान किया था। इसके 24 घंटे बाद आतंकियों ने सुरनकोट पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें 1 जवान शहीद और 4 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तान आतंकी जिया मुस्तफा अक्तूबर 2021 में पुंछ के भाटा दूड़ियां के जंगलों में मारा गया था, जो नदीमर्ग नरसंहार का मास्टरमाइंड था. जिया मुस्तफा कोट भलवाल जम्मू जेल में बंद था। उसे भाटा दूड़ियां के जंगलों में छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बल साथ ले गए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...