Google Analytics Meta Pixel देश में पहली क्लोन गिर गाय की बछड़ी ने लिया जन्म - Ekhabri.com

देश में पहली क्लोन गिर गाय की बछड़ी ने लिया जन्म

शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के विज्ञानियों ने देश की प्रथम क्लोन गिर गाय की बछड़ी पैदा करने में सफलता हासिल की है। इसका नाम गंगा रखा है। इससे पहले भैंसों की सफलतापूर्वक क्लोनिंग कर चुके संस्थान के विज्ञानियों का दावा है कि इस अनुसंधान के बाद अब देसी गायों की क्लोनिंग मे तेजी आएगी।

 

 

हरियाणा के करनाल स्थित केंद्रीय कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के सचिव व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक ने बताया कि गिर, साहीवाल, थारपारकर और रेड-सिंधी जैसी देसी गायों की नस्लें भारतीय दुग्ध उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एनडीआरआई ने 2021 में उत्तराखंड लाइवस्टाक डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से संस्थान के पूर्व निदेशक डा. एमएस चौहान के नेतृत्व में गिर, साहीवाल और रेड-सिधी जैसी देशी गायों की क्लोनिंग का कार्य शुरू किया। इस परियोजना के तहत गत 16 मार्च को गिर नस्ल की भारत की पहली और विश्व की दूसरी क्लोन बछड़ी पैदा हुई। इसका नाम गंगा रखा गया है।

 

 

गिर की अन्य देशों में मांग
जन्म के समय क्लोन बछड़ी का वजन 32 किलोग्राम था और यह पूर्ण स्वस्थ है। गिर भारतीय देशी गाय की प्रसिद्ध नस्ल है, जो मूलत: गुजरात में मिलती है। इसका उपयोग अन्य नस्लों में गुणवत्ता सुधार के रूप में किया जा रहा है। गिर अन्य नस्लों की अपेक्षा अत्याधिक तापमान और ठंड आसानी से सह लेती है। यह विभिन्न् ऊष्णकटिबन्ध रोगों के प्रति रोगप्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है। यहां की देशी गायों की ब्राजील, अमेरिका, मैक्सिको और वेनेजुएला आदि देशों में बहुत मांग हैं।

Read Also  ISIS का इंडिया चीफ हारिस फारूकी गिरफ्तार

 

इस तरह किया अनुसंधान
विज्ञानियों ने इसके लिए स्वदेशी विधि अपनाई। अल्ट्रासाउंड-निर्देशित सुइयों का उपयोग करके साहीवाल नस्ल के जीवित पशु से अंडाणु लिया गया। फिर अनुकूल परिस्थिति में 24 घंटे के लिए इसे परिपक्व किया गया। फिर उपयोगदाता के रूप में उच्च गुणवत्ता वाली गाय की दैहिक कोशिकाओं का प्रयोग किया गया। इसे गिर गाय के डीएनए सैल या व्युत्पन्न् अंडाणु से जोड़ा गया। आठ दिन के इन विट्रो-कल्चर के बाद विकसित ब्लास्टोसिस्ट को गाय में स्थानांतरित किया गया। नौ महीने बाद क्लोन बछड़ी पैदा हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *