Google Analytics Meta Pixel पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैय्यब हुसैन पर इनाम घोषित - Ekhabri.com

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैय्यब हुसैन पर इनाम घोषित

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैय्यब हुसैन के लिए पुलिस ने 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सरकंडा थाने में मामला दर्ज है। फरार तैय्यब की गिरफ्तारी कराने और इनपुट देने वाले को एसपी से इनाम मिलेगा। साथ ही खबर देने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जायेगी। एसपी रजनेश सिंह ने ईनाम की घोषणा का आदेश जारी किया है। सरकंडा निवासी रज्जब अली ने प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की थी। परिजनों ने अकबर खान और फरार तैय्यब हुसैन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

 

 

 

 

सरकंडा निवासी रज्जब अली को पुश्तैनी जमीन जबरन हड़पने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली थी। रज्जब अली खुद भी कांग्रेस नेता था। इस मामले में पुलिस पहले ही कांग्रेस नेता अकबर खान को गिरफ्तार कर चुकी है। अकबर खान और तैयब हुसैन का नाम गुंडा सूची में भी शामिल किया गया है। तैयब हुसैन के खिलाफ सरकंडा थाने में धारा 306 34 का मामला दर्ज है तो वहीं सिविल लाइन में धारा 294 506 451 34 का मामला पंजीबद्ध है।

 

 

 

पुलिस लंबे अरसे से मसनगंज निवासी पूर्व पार्षद, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन की तलाश कर रही है। तैयब हुसैन ने ही तत्कालीन विधायक शैलेश पांडे का गिरेबान पकड़ लिया था। इस बीच 25 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि तैयब हुसैन भारतीय नगर में किराये का मकान लेकर रह रहा है। पुलिस ने वहां छापा मारा, लेकिन हाथ नहीं लगा।

Read Also  रायपुर में बिजनेसमैन से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट

 

 

 

 

इधर, भाजपा की सरकार बनने के बाद से पुलिस पर लगातार तैयब हुसैन की गिरफ्तारी का दबाव है, जिसके बाद पुलिस ने तैयब हुसैन के बारे में किसी भी तरह की सूचना देने या उसे गिरफ्तार कराने वाले के लिए ₹5000 के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने इसके लिए कई फोन नंबर जारी किये है, जिस पर कोई भी सूचना दे सकता है। इन सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा। तैयब हुसैन के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक के नंबर 07752 223330 या मोबाइल नंबर 9479193001, एडिशनल एसपी के दूरभाष क्रमांक 0775222191 या उनके मोबाइल नंबर 94791 93302 और पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल फोन नंबर 07752 228504 या मोबाइल नंबर 9479 193099 पर सूचना दिया जा सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *