Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय रामाधार कश्यप की थी, अग्रणी भूमिका: भूपेश बघेल - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय रामाधार कश्यप की थी, अग्रणी भूमिका: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रामाधार कश्यप के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
बिलासपुर शहर में लगेगी स्वर्गीय रामाधार कश्यप की प्रतिमा: मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय रामाधार कश्यप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर्ष नायक: रामाधार कश्यप का विमोचन किया। उन्होंने स्वर्गीय रामाधार कश्यप की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिलासपुर शहर के किसी प्रमुख चौक पर स्वर्गीय रामाधार कश्यप की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय रामाधार कश्यप के अनन्य सहयोगी मन्नूलाल साहू एवं सुशील भोले को आयोजन समिति की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर्ष नायक: रामाधार कश्यप पुस्तक का संपादन साहित्यकार डी. डी. महंत ने किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप जी की अग्रणी भूमिका रही है। वे बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। स्वर्गीय कश्यप जी पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्नद्रष्टा डॉ. खूबचंद बघेल से काफी प्रभावित थे। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए संचालित आंदोलन में स्वर्गीय श्री कश्यप जी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अन्य लोगों को भी राज्य निर्माण आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्वर्गीय श्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के संरक्षण के महत्व को उजागर किया तथा आम जनता को शोषण और अन्याय से मुक्ति दिलाने के लिए पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का उद्घोष किया। स्वर्गीय श्री कश्यप जी ने 1969 में पृथक छतीसगढ़ राज्य निर्माण को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में पर्चा फेंककर कर पूरे देश का ध्यान छत्तीसगढ़ की समस्याओं की ओर आकृष्ट किया था।

Read Also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी

कश्यप बहुत ही सहज, सरल और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे: महंत

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि दुर्धर्ष का अर्थ है जिसको परास्त न किया जा सके और स्वर्गीय कश्यप जी ऐसे ही शख्सियत के मालिक थे। कश्यप बहुत ही सहज, सरल और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए उनकी लड़ाई और संघर्ष अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रभा देवी मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, बिलासपुर सांसद अरुण साव, संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *