Google Analytics Meta Pixel सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस के शूटरों ने बना रखा था पुख्ता प्लान - Ekhabri.com

सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस के शूटरों ने बना रखा था पुख्ता प्लान

फार्महाउस के गार्डों से भी कर ली थी दोस्ती
नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मारने का प्लान बी तैयार किया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्लान को गोल्डी बरार लीड कर रहा था। गौरतलब है कि लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक शार्प शूटर कपिल पंडित को हाल में भारत-नेपाल बॉर्डर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट आॅपरेशन में गिरफ्तार किया गया था। मुम्बई के वाजे इलाके में पनवेल में कपिल पंडित, संतोष जाधव, सचिन विश्नोई थापन एक किराए का कमरा लेकर रुकने आए थे.सूत्र बताते हैं कि पनवेल में बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान का फॉर्म हाउस है। उसी फॉर्म हाउस के रास्ते में लॉरेंस के शूटर्स ने बकायदा रैकी कर ये कमरा किराए पर लिया था और करीब डेढ़ माह तक यहां रुके रहे थे। लॉरेंस के इन सभी शूटर्स के पास उस कमरे में सलमान पर अटैक करने में इस्तेमाल होने वाले छोटे हथियार, पिस्टल कारतूस मौजूद थे। शूटर्स को ये तक पता था कि जब से सलमान खान का ‘हिट एंड रन’ केस हुआ है उसके बाद से सलमान की गाड़ी बहुत कम स्पीड में चलती है. इसके साथ ही पनवेल में फॉर्म हाउस पर जब भी सलमान खान आते हैं, उनके साथ अधिकतर उनका ढरड शेरा ही मौजूद होता है. यही नहीं, शूटर्स ने बाकायदा उस सड़क की भी रैकी की, जिससे होते हुए सलमान खान के पनवेल के फॉर्म हाउस का रास्ता जाता है. उस सड़क पर काफी गड्ढे हैं तो सलमान की गाड़ी की स्पीड फॉर्म हाउस तक महज 25 किमी प्रति घण्टे की ही रहती थी। यहां तक कि लॉरेंस के शूटर्स ने फॉर्म हाउस के सुरक्षा गार्ड्स तक से सलमान खान का फैन बनकर दोस्ती कर ली थी ताकि ‘बॉलीवुड एक्टर’ के मूवमेंट की तमाम जानकारी मिल सके। दो बार सलमान उस दौरान अपने फॉर्म हाउस पर आए भी पर लॉरेस के शूटर्स अटैक करने से चूक गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...