अमरनाथ यात्रा अगले महीने की 29 जून से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देश-विदेश से श्रद्धालुओं को 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आमंत्रित किया है।
उपराज्यपाल ने कहा कि वह देश-विदेश से भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
बता दें कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 52 दिवसीय पवित्र तीर्थयात्रा 29 जून से 19 अगस्त तक चलेगी।









