कन्नौज में अमृत भारत स्टेशन योजना का काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। कन्नौज में रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन लिंटर के ढहने से कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। हालांकि बचाव कार्य के दौरान कुछ मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
यूपी के कन्नौज में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत एक निर्माण कार्य चल रहा था। करोड़ों की लागत से बनने वाले इस स्टेशन का लिंटर उस वक्त ढह गया, जब इसका निर्माण कार्य किया जा रहा था। लिंटर डालने के काम में कई मजदूर लगे हुए थे। इस हादसे के बाद से पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया है।
कन्नौज रेलवे स्टेशन के पास ये हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। जहां स्टेशन के अंतर्गत बनने वाले इस निर्माणाधीन कार्य की छत गिर गई। इसके बाद आनन-फानन में राहत बचाव दलों को बुलाकर मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश की गई। हादसे को लेकर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि 18 लोग बाहर निकाले गए हैं, उनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस हादसे के कारण जांच की जाएगी। कन्नौज डीएम ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कनौज हादसे का संज्ञान लिया है। साथ ही अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हरसंभंव मदद करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...