रायपुर। कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला को देखते हुए शराब दुकान बंद करने के आदेश जारी किया है।
इसके अनुसार 5 फरवरी से मेले के समापन, 18 फरवरी 2023 तक कुल 14 दिवस तक जिले के राजिम की सभी शराब दुकानों को बंद रखने के लिए आदेश जारी किया है। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।










