जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण के धनात्मक प्रकरण की संख्या बढ़ने के कारण मुंगेली जिले में लॉक डाउन बढ़ाया जा रहा है।
जिले में लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने लोरमी इलाके में लोगों की समस्याओं को देखते हुए एक दिन की छूट दी गई है। यानी कल एक दिन के लिए शहर में दुकानें खुलेंगी। इससे पहले प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 17 सितम्बर से 23 सितंबर तक जिले में लॉकडाउन लगाया गया था।











