निर्वाचन आयोग की तरफ से छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। 7 मई को छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। प्रचार प्रसार का दौर थमने से पहले रविवार को अंतिम दिन भी भाजपा और कांग्रेस ने हर लोकसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार और रैली की। मतदान से जुडी तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। निष्पक्ष और शांति पूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि, 7 लोकसभा सीटों पर कुल 15701 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। वहीं कुल 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,39,01,285 है। वहीं 1072 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि, 7 मई को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सरगुजा, रायगढ़,जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर की सीटों पर मतडाटा अपने मतों के अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं। आयोग की तरफ से कुल 20984 VVPAT के इंतेजाम किए गए है।
चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले से बंद
आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले 5 मई की शाम 6 बजे से थम गया है। अब चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभाएं आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे। इन 48 घंटों के दौरान उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान के बंद होने के ठीक पूर्व के 48 घंटों के दौरान सार्वजनिक सभाओं, लाउड स्पीकर और जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...