अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस के दाम बढ़ने के कारण देश में बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर आज से महँगा हो गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य जून महीने के लिए 593 रुपये तय किया गया है। मई में इसकी कीमत 581.50 रुपये थी। इस प्रकार इसमें 11.50 रुपए की वृद्धि की गई है। इससे पहले मई में कीमत में 162.50 रुपये की बड़ी कटौती की गयी थी।
इंडियन ऑयल के बयान में कहा गया है, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जून महीने के लिए रसोई गैस की कीमत बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली में रसोई गैस का बाजार मूल्य प्रति सिलेंडर 11.50 रुपये बढ़ाया गया है। हालाँकि इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 30 जून तक उन्हें मुफ्त सिलेंडर दिया जायेगा।” अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज से बढ़ाये गये हैं। कोलकाता में यह 31.50 रुपये, मुंबई में 11.50 रुपये और चेन्नई में 37 रुपये महँगा हो गया है। होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सौ रुपये से अधिक बढ़ी है। दिल्ली में इसकी कीमत 110 रुपये बढ़कर 1,139.50 रुपये, कोलकाता में 107.50 रुपये बढ़कर 1,193.50 रुपये, मुंबई में 109.50 रुपये बढ़कर 1,087.50 रुपये और चेन्नई में 109.50 रुपये बढ़कर 1,254 रुपये हो गयी है।
देश के चार प्रमुख महानगरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का बाजार मूल्य (रुपये में) इस प्रकार है-
महानगर————मई 2020———-जून 2020
दिल्ली————–581.50————-593.00
कोलकाता———–584.50————-616.00
मुंबई—————579.00————-590.50
चेन्नई————–569.50————-606.50
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...