गुना। लोगों की एक शर्मनाक घटना से मध्यप्रदेश का सिर झुक गया है। मध्यप्रदेश के गुना में एक गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी की इंतहा पार कर दी गई। महिला का इतना कसूर था कि उसे पति ने छोड़ दिया, तो महिला दूसरे आदमी के साथ रह रही थी, इससे नाराज ससुराल वालों ने महिला का जुलूस निकाला। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के कंधे पर एक लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नंगे पैर घुमाया। रास्तेभर महिला को लाठी-डंडे से पीटा और पत्थर मारे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि गुना के एक गांव में महिला से बदसलूकी की यह घटना नौ फरवरी को हुई। वीडियो वायरल होने के बाद 15 फरवरी को पुलिस ने गंभीरता दिखाई। पुलिस ने आरोपी ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। गर्भवती महिला गुना के बांसखेड़ी गांव की रहने वाली थी। पीडि़ता ने बताया कि दो महीने पहले पति सीताराम मुझे सांगई गांव में डेमा (जिसके घर महिला रह रही थी) के घर छोड़कर इंदौर चला गया। पति ने जाते वक्त कहा था कि अब मैं तुम्हें नहीं रख सकता, तुम डेमा के साथ ही रहो। बाद में मेरे ससुर गुनजरिया वारेला, जेठ कुमार सिंह, केपी सिंह और रतन आए और घर चलने के लिए कहा। जब मैंने मना किया, तो मुझे पीटने लगे। मेरे कंधे पर गांव के एक लड़के को बैठा दिया और सांगई से बांसखेड़ी ससुराल तक तीन किलोमीटर तक नंगे पैर ले गए। मेरे पेट में पांच महीने का गर्भ है। फिर भी ससुर और जेठ मुझे घसीटते रहे। डंडे, पत्थर, क्रिकेट के बल्ले से पैरों में मारते रहे। इस दौरान पति ने फोन कर अपने परिवार वालों से मुझे छोडऩे के लिए भी कहा, लेकिन उसकी भी किसी ने नहीं सुनी।
-वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा गाली देना, धक्का देना, चांटा मारना, जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इनमें तीन महीने से लेकर दो साल तक की सजा हो सकती है। गुना एसपी ने कहा कि गुना में गांव वालों के सामने एक पुरुष का एक महिला के कंधे पर सवार होकर जुलूस निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच चल रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...