Google Analytics Meta Pixel मदरसा बोर्ड ने किया उत्कृष्ट मदरसा शिक्षकों का सम्मान - Ekhabri.com

मदरसा बोर्ड ने किया उत्कृष्ट मदरसा शिक्षकों का सम्मान

रायपुर-शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा उत्कृष्ट मदरसा शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, विशिष्ट अतिथि चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी श्री मोहम्मद असलम खान, समारोह के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष  अलताफ अहमद, सचिव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड डॉ. इम्तियाज अहमद अंसारी, सहायक संचालक पी. पी. द्विवेदी एवं तौहीद खान,  इस्माईल अहमद, मोहम्मद उस्मानी ने उत्कृष्ट मदरसा शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रीफल, शाल, प्रशस्त्रि-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।  मुख्य अतिथि महेन्द्र छाबड़ा ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में गुरूजनों का महत्वपूर्ण स्थान है। गुरू हीे हमें जीवन जीने की कला, सलीका, तहजीब सिखाते हैं। गुरू ही हमें आगे बढ़ने का रास्ता बताते हैं। विशिष्ट अतिथि मोहम्मद असलम खान, चेयरमेन हज कमेटी ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक ही एक सभ्य और पढ़े-लिखे समाज का निर्माण करता है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष मदरसा बोर्ड  अलताफ अहमद ने कहा कि देश की आज़ादी में शिक्षको का जो योगदान है उसे भुलाया नहीं जा सकता। देश और समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जहाँ संविदा शिक्षक-शिक्षिकाओं का नियमितिकरण किया है वहीं प्रदेश में व्यापक स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति भी की है। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा जो कार्य किये जा रहें हैं वह समूचे देश में एक मिसाल है। उन्होंनेे मदरसा शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी मदरसों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मदरसों के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई है जिससे वेतन अनुदान संबंधी समस्याओं का स्थायी निराकरण होगा।     शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य हेतु मनीषा विभूते, इकबाल फातिमा, फरजाना बेगम, शाहिरा परवीन, अख्तरी खान, शहजाद खान, तहसीन अख़्तर खान, डॉ. शबा परवीन, अफरोज,  हफीजा, नसरीन निशा, महजबीन शेख, शफी मोहम्मद एवं जावेद मो, कुरैशी को सम्मानित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *