प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और उनके परिवारजन भी मौजूद हैं। सभी श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
प्रयागराज एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री समेत सभी मेहमान पांच इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से प्रयाग संगम त्रिवेणी के लिए रवाना हुए। अरेल घाट पहुंचने के बाद वे मोटर बोट से त्रिवेणी संगम के लिए निकले। महाकुंभ के इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित करेंगे।










