Google Analytics Meta Pixel विरोध के बाद अभिभाषण् छोड़ चले गए महाराष्ट्र के राज्यपाल - Ekhabri.com

विरोध के बाद अभिभाषण् छोड़ चले गए महाराष्ट्र के राज्यपाल

महाराष्ट्र विधान मंडल के बजट सत्र के पहले दिन अफरातफरी का माहौल रहा। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी विधायकों की नारेबाजी के बीच विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र में अपना अभिभाषण पूरा किए बिना विधान भवन से बाहर चले गए। जैसे ही राज्यपाल केंद्रीय कक्ष के मंच पर पहुंचे, सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों ने उनके खिलाफ और छत्रपति शिवाजी की प्रशंसा में नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी का अपमान करने के लिए राज्यपाल को वापस बुलाने का प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है।
राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने दावा किया कि एमवीए विधायकों ने छत्रपति शिवाजी की प्रशंसा में नारेबाजी की, जबकि भाजपा के विधायकों ने ‘निचले दर्जे” की नारेबारी की। राज्यपाल इसे बर्दाश्त नहीं कर सके और राष्ट्रगान का इंतजार किए बगैर चले गए। दूसरी ओर, भाजपा के मुख्य सचेतक आशीष शेलार ने राज्यपाल का अभिभाषण पूरा नहीं हो पाने के लिए एमवीए को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, विधान मंडल के बाहर और भीतर हमारी एकमात्र मांग है कि भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों के साथ संबंध रखने के आरोपित मंत्री नवाब मलिक को मंत्रालय से इस्तीफा देने को कहा जाए। हम अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यवाही का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने दावा किया कि यह राज्य के इतिहास में पहली बार है कि किसी कैबिनेट मंत्री को दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों से संबंध रखने पर गिरफ्तार किया गया है, जिस पर 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड होने का आरोप है।
यह है मामला
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले दिनों औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान गुरुओं का महत्व बताने के लिए छत्रपति शिवाजी और चंद्रगुप्त मौर्य का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था, इस धरती पर कई चक्रवर्ती शासकों और महाराजाओं ने जन्म लिया है। लेकिन, यदि चाणक्य न होते तो चंद्रगुप्त के बारे में कौन पूछता? यदि समर्थ रामदास न होते तो छत्रपति शिवाजी के बारे में कौन पूछता? उनके इस बयान को महाविकास अघाड़ी सरकार शिवाजी का अपमान बता रही है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...