Google Analytics Meta Pixel महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में बड़ा नक्सली हमला, मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर - Ekhabri.com

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में बड़ा नक्सली हमला, मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली जिले में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई है। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे इस इलाके में हुए खूनी संघर्ष में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन खूंखार माओवादियों को ढेर कर दिया है। हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान एक दुखद खबर भी सामने आई है। नक्सलियों से लोहा लेते हुए महाराष्ट्र पुलिस की विशेष एंटी-नक्सल यूनिट सी-60 (C-60) का एक बहादुर कमांडो शहीद हो गया है, जबकि एक अन्य जवान गोली लगने से घायल हुआ है।

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि नारायणपुर-गढ़चिरोली जिले की सीमा पर स्थित फोदेवाडा गांव के पास जंगलों में नक्सलियों की ‘कंपनी नंबर 10’ के बचे हुए सदस्य और छत्तीसगढ़ से आया एक अज्ञात माओवादी दलम छिपा हुआ है। इसी पुख्ता सूचना के आधार पर भामरागढ़ के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में सी-60 कमांडो फोर्स ने इलाके की घेराबंदी कर गहन तलाशी अभियान शुरू किया था। घना जंगल और सीमावर्ती इलाका होने के कारण यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था।

 

 

जवान जब सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सी-60 के जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई की। देर रात तक चली इस मुठभेड़ में जवानों की गोलीबारी के सामने नक्सली टिक नहीं सके और तीन नक्सली मौके पर ही मारे गए। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन अभी उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

Read Also  दिल्ली से मुंबई तक चलेगी इलेक्ट्रिक बस

 

 

दोनों तरफ से हुई इस भीषण गोलीबारी में सी-60 यूनिट को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक कमांडो वीरगति को प्राप्त हो गया। वहीं, गोलीबारी में घायल हुए दूसरे कमांडो को इलाज के लिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है, क्योंकि आशंका है कि कुछ नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *