Google Analytics Meta Pixel ‘कुबेर’ निकला रिटायर्ड इंजीनियर, घर में मिले नोटों के ढेर और 2.5 किलो सोना - Ekhabri.com

‘कुबेर’ निकला रिटायर्ड इंजीनियर, घर में मिले नोटों के ढेर और 2.5 किलो सोना

आंध्र प्रदेश एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले एक बड़े मछली को जाल में फंसाया है। पंचायत राज विभाग के हाल ही में सेवानिवृत्त हुए सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर कल्लेपल्ली श्रीनिवासा राव के ठिकानों पर छापेमारी कर एसीबी ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। राव का रसूख और भ्रष्टाचार का पैमाना इतना बड़ा था कि रिटायरमेंट के कुछ ही दिनों बाद उन पर यह गाज गिरी है। वह 31 दिसंबर 2025 को ही अपने पद से रिटायर हुए थे।

 

 

एसीबी को श्रीनिवासा राव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। इसी आधार पर जांच एजेंसी ने विशाखापट्टनम, सालुरु और हैदराबाद में राव, उनके परिजनों और सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी (मल्टी-लोकेशन रेड) की। 1990 से विभाग में कार्यरत राव पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय के ज्ञात स्रोतों से कई गुना ज्यादा संपत्ति जमा कर ली थी। एसीबी की टीमों ने जब छापा मारा तो घर के अंदर का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।

 

 

सर्च ऑपरेशन के दौरान एसीबी अधिकारियों को भारी मात्रा में नकदी और कीमती धातुओं का जखीरा मिला है। अधिकारियों ने मौके से 61.87 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की है। इसके अलावा घर से लगभग 2.5 किलो सोना और 20.3 किलो चांदी बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों में है। अचल संपत्ति के दस्तावेजों की जांच में तीन हाउस प्लॉट और दो महंगे आवासीय फ्लैट्स का पता चला है। इसके साथ ही सालुरु में राव की बेटी के नाम पर खरीदी गई 18.57 सेंट कृषि भूमि के कागजात भी मिले हैं। एसीबी को पांच बैंक लॉकर भी मिले हैं, जिन्हें अभी खोला जाना बाकी है।

Read Also  सुप्रीम फैसला: सड़क दुर्घटना मुआवजा दावा देर से दाखिल करने पर नहीं होगा खारिज, पीड़ितों को मिली राहत

 

 

 

इस बड़ी बरामदगी के बाद ब्यूरो ने श्रीनिवासा राव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही राव को गिरफ्तार कर विशाखापट्टनम की विशेष एसीबी अदालत में पेश किया जाएगा। एसीबी अब जब्त किए गए दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच करेगी और जल्द ही सील किए गए पांचों बैंक लॉकरों को खोला जाएगा। जांच अधिकारियों का मानना है कि लॉकर खुलने के बाद अवैध संपत्ति का यह आंकड़ा 50 करोड़ से भी ऊपर जा सकता है।

 

 

राज्य में ‘हाई-वैल्यू सीजर’ की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब आंध्र प्रदेश एसीबी सरकारी तंत्र में सफाई अभियान चला रही है। एसीबी ने हाल के दिनों में राजस्व, न्यायपालिका और इंजीनियरिंग विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसा है। राज्य सरकार ‘आय से अधिक संपत्ति’ और रिश्वतखोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। यह छापा एसीबी द्वारा हाल के दिनों में की गई सबसे बड़ी बरामदियों में से एक माना जा रहा है, जिससे विभाग के अन्य भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *