Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत, संपत्ति रजिस्ट्री पर खत्म हुआ 0.60 प्रतिशत उपकर…आज से ही नया नियम लागू - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत, संपत्ति रजिस्ट्री पर खत्म हुआ 0.60 प्रतिशत उपकर…आज से ही नया नियम लागू

रायपुर : बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर पूरी तरह समाप्त कर दिया है। छत्तीसगढ़ उपकर संशोधन अधिनियम 2026 की अधिसूचना जारी होते ही यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।इस निर्णय को राज्य में सुशासन और जनहित की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे संपत्ति खरीदने और बेचने वाले लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश, जनता की जेब पर बोझ कम करना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले पर कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं है, बल्कि आम जनता के जीवन को सरल और किफायती बनाना भी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्णय से किसानों, मध्यम वर्गीय परिवारों और संपत्ति से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब रजिस्ट्री की लागत कम होगी और प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और सुलभ बनेगी।

 

1 करोड़ की संपत्ति पर सीधे 60 हजार की बचत, आम परिवारों को बड़ा फायदा

पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि यह फैसला विशेष रूप से मध्यम और निम्न आय वर्ग के लिए राहत लेकर आया है।उदाहरण के तौर पर अगर कोई संपत्ति 1 करोड़ रुपये की है तो उस पर लगभग 60 हजार रुपये तक की सीधी बचत होगी। इससे न केवल लोगों का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि संपत्ति बाजार में पारदर्शिता और तेजी भी आएगी।

 

पहले क्यों लगाया गया था उपकर, अब क्यों किया गया समाप्त

यह उपकर वर्ष 1982 के अधिनियम के तहत लागू किया गया था। बाद में वर्ष 2023 में इसे बढ़ाकर 12 प्रतिशत की दर से लगाया गया था, जिससे संपत्ति पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया था।

Read Also  मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से लोगों को घर पहुंचाकर दिए गए 14 हजार 545 शासकीय दस्तावेज

 

उस समय इस उपकर का उपयोग रोजगार मिशन और कुछ योजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जा रहा था, लेकिन अब ये योजनाएं राज्य के सामान्य बजट से संचालित हो रही हैं। ऐसे में इस उपकर की जरूरत समाप्त हो गई थी।

 

सरकार ने छोड़ा 150 करोड़ का राजस्व, जनता को दी प्राथमिकता

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 25 में इस उपकर से राज्य को लगभग 148 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 150 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके थे।इसके बावजूद सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस अतिरिक्त राजस्व को छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है।

 

संपत्ति बाजार को मिलेगी नई रफ्तार, रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान

इस बदलाव के बाद राज्य में संपत्ति पंजीयन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। किसानों, आम नागरिकों और निवेशकों को सीधा फायदा होगा। साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर में भी नई गति और पारदर्शिता देखने को मिलेगी।छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम आर्थिक राहत के साथ साथ राज्य में निवेश और विकास को भी नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *