अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्तिपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान ने रोगियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने और स्वयं को राष्ट्रीय स्तर पर शोध और अनुसंधान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया।
निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने ध्वजारोहण के पश्चात् उपस्थित चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमिट बलिदान की वजह से देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अब सभी देशवासियों का दायित्व है कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने के अनुरूप विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करें। इसमें एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। एम्स ने विगत दस वर्षों में जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं उसे भविष्य में भी जारी रखकर प्रगति के पथ पर अग्रसर होना होगा।
इस अवसर पर एम्स में ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले पैरा मिलिट्री जवानों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रो. नागरकर, उप-निदेशक अंशुमान गुप्ता, डीन (अकादमिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, गार्ड्स और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षक, अधिकारी, छात्र और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 2, 2026 /
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 2, 2026 /
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...
By User 6 /
February 2, 2026 /
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...