रायपुर। होम आइसोलेशन की व्यवस्था कमजोर होते देख जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अपर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर को निर्देश देते हुए कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के घर में स्टीकर और रिबन अनिवार्य रूप से लगवाएं। और हर तीसरे दिन निरीक्षण करें। यदि कोई मरीज अपने घर में लगाए गए स्टीकर व रिबन को समय-सीमा के पूर्व निकालता है, तो उसके विरुद्ध कार्यवाही करें। इन मरीजों के घर के आस-पास सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई पर भी ध्यान दें। डॉ. सिंह ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था कराने और समय पर जांच के लिए निर्देश दिए हैं। बता दें कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ना समय पर दवाएं मिल पा रही है और ना ही जांच। इसकी शिकायत भी प्रशासन से की जा चुकी है। मरीजों को समय-सीमा में दवाई उपलब्ध कराने के लिए संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाएंगे
सीईओ डा.सिंह ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को आपात स्थिति में हास्पिटल में एडमिट कराने के लिए कंट्रोल रूम में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाया जाए। पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आए नागरिकों के अधिक से अधिक कांटेक्ट ट्रेसिंग करने और उनका कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाए। बैठक में कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम के प्रभारी व अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, होम आइसोलेशन प्रभारी अंजली शर्मा, नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य, टेस्टिंग टीम के प्रभारी व संयुक्त कलेक्टर यूएस अग्रवाल, दवाई वितरण के प्रभारी ज्योति गुलेल, कंट्रोल रूम प्रभारी केदार पटेल उपस्थित थे।
आयुर्वेद अस्पताल में बहिरंग रोगियों को पहचान पत्र लाना आवश्यक
राजधानी स्थित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, चिकित्सालय रायपुर ने चिकित्सा के लिए आने वाले समस्त बहिरंग रोगियों से पहचान पत्र आवश्यक रूप से लाने की अपील की है। यह अपील राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार की गई है। चिकित्सालय के अधीक्षक ने बताया कि आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, वोटर आइडी कार्ड, राशन कार्ड, गवर्नमेंट आइडी, बैंक पास बुक, मनरेगा कार्ड, ईसीएचएस, ईएसआइसी में से कोई भी आइडी लाया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...