देश में पेट्रोल-डीजल की बढती दर ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी है। स्कूटी, बाइक और कार की सवारी करने से पहले जेब पर बढ़ते बोझ के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। इन चिंताओं के बीच देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट सेलिंग सेडान कार Maruti Dzire के नए सीएनजी (CNG) वेरिएंट को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसमें पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं होगी और माइलेज में शानदार देगी।
हाल ही में मारुति डिजायर के सीएनजी वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने बीते साल 1 अप्रैल, 2020 को लागू हुए BSVI उत्सर्जन मानकों से पहले ही अपे 1.3-लीटर DDiS डीजल इंजन (फिएट से लिया गया) को डिस्कंटीन्यू कर दिया था। अब कंपनी केवल पेट्राल और सीएनजी कारों की ही बिक्री कर रही है, ऐसे में इंजन विकल्प कम होने का असर वाहनों की बिक्री पर भी देखने को मिला है।
मारुति सुजुकी अब अपने S-CNG पोर्टफोलियो को मजबूत करने में लगी है। कंपनी के सीएनजी कारों के फेहरिस्त में 6 मॉडल मौजूद हैं, जिसमें अर्टिगा, अल्टो, सेलेरियो, वैगनआर, एस-प्रेसो और इको वैन शामिल है। सितंबर 2020 में कुल S-CNG कारों की बिक्री तीन लाख यूनिट को पार कर गई और वित्त वर्ष 2020-21 में 1.57 लाख से ज्यादा CNG वाहनों की बिक्री हुई, जो इसे एक वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक बनाता है।
इस समय एस-सीएनजी लाइनअप में ऑल्टो, वैगन आर, ईको, एस-प्रेसो, टूर एस, अर्टिगा, सुपर कैरी और सेलेरियो जैसे मॉडल शामिल हैं और निकट भविष्य में इसमें नए मॉडलों को भी शामिल किया जाएगा। मारुति सुजुकी का मानना है कि वैकल्पिक ईंधन प्रौद्योगिकी भविष्य की बेहतरी का प्रमुख रास्त है। ठीक एक साल पहले, कंपनी ने घोषणा की थी कि, वो एक वित्तीय वर्ष में अपने सीएनजी-संचालित वाहनों के एक लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है।
Maruti Dzire CNG का जो मॉडल स्पॉट किया गया उसमें टेस्टिंग किट साफ तौर पर देखा जा सकता है। जिसे कार के छत से लेकर पिछले हिस्से तक लगाया गया है। मारुति सुजुकी के एस-सीएनजी वाहन डुअल इंटरडिपेंडेंट ईसीयू से लैस हैं। ये बेहद ही कमाल की तकनीक है इसमें एक माइक्रो स्विच दिया गया है जिससे सीएनजी भरने की प्रक्रिया के दौरान वाहन बंद हो जाता है उसे स्टार्ट नहीं होने देता है। सुरक्षा के लिहाज से ये काफी जरूरी है। इसके अलावा इसमें एक चेंज-ओवर स्विच भी दिया गया है, जिससे चालक तत्काल ईंधन में बदलाव कर सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...