दुर्ग। भिलाई पावरहाउस की फल मार्किट के पीछे स्थित खटीक बस्ती भीषण अग्निकांड के चपेट में आकर जलकर खाक हो गया है।
एक के बाद एक 10 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट हुए और आग फैलती गई। आग लगने के बाद बस्ती के लोग घर-बार छोड़कर जान बचाने बाहर भागे। बताया जाता है कि सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट की वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस्ती स्वाहा हो गई है।
भिलाई शहर के पावर हाउस के खटीक बस्ती सूर्य नगर में यह हादसा हुआ है, आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई, लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे, आग की लपटे व धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडरों में ब्लास्ट की वजह से आग ने और विकराल रूप ले लिया।आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड व छावनी पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
आगजनी की यह घटना दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास की है।बस्ती में 100 से अधिक छोटी-बड़ी झुग्गियां बनी हुई थी, आग इतनी तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे घर जल गए। अभी तक भीषण अग्निकांड हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
अनाज, कपड़े सहित पूरा सामान जल गया है, गरीबों को भारी नुकसान हुआ है, आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे तक फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों का उपयोग आग पर काबू पाने की कोशिश में हो चुका था।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...