कनाडा के ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर में एक घर में लगी भीषण आग ने भारतीय समुदाय को गहरा सदमा दिया है। इस विनाशकारी हादसे में भारतीय नागरिकों समेत कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने तुरंत संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। दूतावास ने पुष्टि की है कि उन्होंने प्रभावित परिवार से संपर्क स्थापित कर लिया है और उन्हें इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
स्थानीय मीडिया और पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली घटना 19-20 नवंबर की दरमियानी रात करीब सवा दो बजे मैकलॉघलिन और रिमेंबरेंस रोड इलाके में स्थित एक घर में घटी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। पुलिस कांस्टेबल टायलर बेल ने बताया कि बचाव दल जब मौके पर पहुंचा तो तीन महिलाओं और एक छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ओंटारियो का फायर मार्शल कार्यालय अब इस बात की जांच कर रहा है कि आग लगने की असली वजह क्या थी।
इस हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि आग की लपटों में घिरी एक गर्भवती महिला ने अपनी जान बचाने के लिए घर की खिड़की से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए आपातकालीन सर्जरी की। दुर्भाग्यवश, तमाम कोशिशों के बावजूद नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। पुलिस के अनुसार, अस्पताल में भर्ती अन्य चार लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कुछ लोग अभी भी गंभीर चोटों से जूझ रहे हैं।
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में कहा कि ब्रैम्पटन में हुई इस आगजनी की घटना में भारतीय नागरिकों की मौत से वे अत्यंत दुखी हैं। दूतावास ने कहा कि वे शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस हादसे ने ब्रैम्पटन में रहने वाले भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...