लोकसभा चुनाव के बीच सूरत क्राइम ब्रांच ने नूपुर शर्मा और टी राजा समेत हिंदूवादी नेताओं को जान से मारने की धमकी देने और उन्हें धमकाने का षड्यंत्र रचने वाले आरोपी मोहम्मद शोहेल उर्फ मौलवी अबूबकर टीमोल को कठौर इलाके से गिरफ़्तार किया है।
सोहेल अबूबकर मौलवी पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा, भाजपा विधायक टी.राजा सिंह, हिंदूवादी नेता उपदेश राणा को जान मारने का षडयंत्र रच रहा था। पेशे से मौलवी के मोबाइल फोन के चैट से कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।
गिरफ़्तार आरोपी के पाकिस्तान और नेपाल सहित कई देशों में रहने वाले कट्टरपंथियों के साथ संपर्क था। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को मारने के लिए 1 करोड़ की सुपारी देने और पाकिस्तान से हथियार मंगाने के चैट भी मिले हैं। उपदेश राणा को पाकिस्तान और नेपाल सहित अन्य देशों के कट्टरपंथी व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर कमलेश तिवारी की तरह मारने की धमकी दी थी।
शारीरिक रूप से तगड़े और मानसिक रूप से कट्टरपंथी अबूबकर टीमोल की उम्र महज 27 साल ही है, लेकिन यह पिछले कुछ समय से अपनी कट्टरपंथी सोच के चलते न सिर्फ सूरत में रहने वाले सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को मारने के लिए पाकिस्तान से हथियार मंगा रहा था, बल्कि इस काम को पूरा करने के लिए वह एक करोड़ रुपए भी दे रहा था। भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा,भाजपा विधायक टी.राजा सिंह और को भी मारने और धमकाने का भी षड्यंत्र रचा था।
सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि सूरत सिटी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक शख्स की हरकत देश विरोधी है और इसलिए उस पर नजर रखी जा रही है। उसे सूरत के चौक बाजार इलाके से हिरासत में लिया गया और उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया। वह पाकिस्तान और नेपाल के लोगों से चैट कर रहा था। उसकी योजना सबसे पहले हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को निशाना बनाने की थी।
सूरत क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया अबूबकर टीमोल सूरत ग्रामीण के कामरेज तहसील अंतर्गत आने वाले कठौर गांव का रहने वाला है। आरोपी एक धागा बनाने वाली कंपनी में काम करता है और अपने घर पर ही मुस्लिम बच्चों को धार्मिक ज्ञान भी देता है, इसलिए उसे मौलवी भी कहते हैं। सूरत क्राइम ब्रांच को इसकी कट्टरपंथी मानसिकता को लेकर कुछ दिन पहले भनक लगी थी। मोहम्मद सोहेल उर्फ मौलवी अबूवकर पिछले डेढ़ साल से पाकिस्तान के डोंगर और नेपाल के सेहनाज के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क में था। तीनों की बातचीत में कहा जाता था कि भारत में नबी की गुस्ताखी में दखल दिया जाता है जिनको सीधा करने की जरूरत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...